उत्तराखंड में सिंगल विंडो से मिले 14 निवेश प्रस्तावों को मिली मंजूरी, 764 करोड़ का होगा औद्योगिक निवेश

money

देहरादून। उत्तराखंड में 764 करोड़ के औद्योगिक पूंजी निवेश को सरकार ने मंजूरी दे दी है। सिंगल विंडो से मिले 14 निवेश प्रस्तावों को राज्य प्राधिकृत समिति से स्वीकृति मिल गई है। इस निवेश से प्रदेश में तीन हजार से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। सचिवालय में मुख्य सचिव डा. एसएस संधु की अध्यक्षता में राज्य प्राधिकृत समिति की बैठक सिंगल विंडो के माध्यम से मिले औद्योगिक निवेश के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। जिसमें निवेशकों की ओर से ऊधमसिंह नगर, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी जिले में नए उद्योग लगाने में पूंजी निवेश किया जाएगा।

निखालस आर्गेनिक प्रोडक्ट कंपनी की ओर से ऊधमसिंह नगर में आर्गेनिक गुड़ बनाया जाएगा। जबकि महालक्ष्मी बिल्डवेल की ओर से ऊधमसिंह नगर में होटल इंडस्ट्री में 143 करोड़ का निवेश किया जाएगा। सरकार का प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए निवेश पर विशेष फोकस है।

उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित निपटारा करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जिससे सिंगल विंडो के माध्यम से पूंजी निवेश में तेजी आ रही है। बैठक में सचिव उद्योग अमित सिंह नेगी, उद्योग महानिदेशक रोहित मीणा, अपर सचिव वन नेहा वर्मा, निदेशक उद्योग सुधीर चंद्र नौटियाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

इन कंपनियों के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

कंपनी प्रस्तावित पूंजी निवेश करोड़ में

ट्रांसहेल्थ 16.32

डिक्सआन टेक्नोलॉजी 94.00

बहल पेपर मिल 35.00

जिप्पी इडेबल प्रोडक्ट 26.12

कूल कैप इंडस्ट्रीज 28.37

ट्रांसहेल्थ प्राइवेट लिमिटेड 19.99

सेनोकिम लाइफसाइंस 57.81

केपीटी पाइपिंग सिस्टम 23.78

वी गार्ड कंज्यूमर प्रोडक्ट 50.17

महालक्ष्मी बिल्डवेल 26.92

मेट्रो डेकोरेटिव लिमिटेड 143.55

केदार स्टैनलेस इंडिया 157.0

निखालस आर्गेनिक प्रोडक्ट 66.45

यूरोपीय कोर्ट ने पोलैंड पर लगाया 19.43

advertisement at ghamasaana