छह दिसंबर को शाही मस्जिद ईदगाह में लड्डू गोपाल के जलाभिषेक की घोषणा पर अलर्ट जारी

2 0

लखनऊ। छह दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर स्थित शाही मस्जिद ईदगाह में लड्डू गोपाल का जलाभिषेक करने के एलान के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। धारा 144 लागू कर सोमवार को विश्राम घाट से जन्मस्थान तक पदयात्रा करने का एलान करने वाले नारायणी सेना के तीन पदाधिकारियों को जेल भेज दिया गया है।
वहीं, अखिल भारत हिंदू महासभा की अनुमति अर्जी को सख्त हिदायत के साथ प्रशासन ने खारिज कर दिया है। अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री चौधरी ने 16 नवंबर को प्रेसवार्ता कर एलान किया था कि छह दिसंबर को महासभा के पदाधिकारी देश के विभिन्न क्षेत्रों से पवित्र नदियों का जल लेकर मथुरा में लड्डू गोपाल को ले जाकर उनका जलाभिषेक और पूजन करेंगे।

इसके बाद कई हिंदू संगठनों ने भी छह दिसंबर को शाही मस्जिद ईदगाह में कार्यक्रम का एलान किया। इसे लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। नारायणी सेना के लखनऊ निवासी राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव ने 29 नवंबर को मथुरा के विश्राम घाट से संकल्प लेकर श्रीकृष्ण जन्मस्थान तक पदयात्रा करने का एलान किया था।

27 नवंबर को लखनऊ से कूच करते समय उन्हें रोक लिया गया, इसके बाद मनीष यादव ने वीडियो संदेश जारी कर पहुंचेंगे। यहां शाही मस्जिद ईदगाह कार्यक्रम स्थगित कर दिया।

advertisement at ghamasaana