देहरादून। अनिल कुमार उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के नए एमडी होंगे। शुक्रवार देर रात इसका आदेश जारी हो गया है। लंबे समय से यूपीसीएल के एमडी पद पर स्थायी प्रबंध निदेशक नहीं हैं। पहले डॉ. नीरज खैरवाल और इसके बाद आईएएस दीपक रावत को यहां एमडी पद पर जिम्मेदारी दी गई थी। पिछले दिनों शासन ने स्थायी एमडी की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू की थी। इसमें कई दावेदार इंटरव्यू देने सामने आए थे।
करीब 20 दिन से यूपीसीएल एमडी के चयन का इंतजार शुक्रवार को खत्म हो गया। शासन ने पिटकुल में डायरेक्टर प्रोजेक्ट अनिल कुमार को यूपीसीएल का नया एमडी बनाया है। सचिव ऊर्जा सौजन्या ने इसकी पुष्टि की। अनिल कुमार के एमडी बनने के बाद अब यूपीसीएल से आईएएस दीपक रावत की विदाई हो जाएगी। इससे पहले स्थायी एमडी बीसीके मिश्रा थे। अनिल यादव की तैनाती तीन साल के लिए की गई है

