अपारशक्ति खुराना और पत्नी आकृति आहूजा ने वैलेंटाइन डे को हर पहलू और अंदाज़ में बहुत खास तरीके से मनाया। दिन के आकर्षण को बढ़ाने के लिए, अपारशक्ति खुराना ने अपनी पत्नी आकृति आहूजा के साथ फैंस को एक परफेक्ट ट्रीट दी। उन्होंने लव एंथम ‘होर कोई ना’ के साथ अपने फैंस और फॉलोवर्स को प्यार का एहसास कराया। यह मेलोडियस ट्यून उनकी और उनकी पत्नी आकृति आहूजा की जोड़ी का परिणाम है। इस गाने को मनसिमरन संधू ने लिखा और कंपोज किया है।
पोस्टर में अपारशक्ति और उनकी पत्नी साथ में बहुत ही खूबसूरत लग रहे हैं। इस गाने में फैंस को दोनों की जोड़ी बहुत पसंद आ रही है।
View this post on Instagram
अपारशक्ति ने गाने के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मैंने सोचा कि चलो वैलेंटाइन के लिए कुछ खास किया जाए। पहली बार हमने साथ में कोई गाना किया है, आकृति को उसकी वर्क कमिटमेंट और मौमी ड्यूटीज को ध्यान में रखते हुए मनाना मुश्किल था। मैंने उसे यह कहकर कन्विंस किया कि एक कपल के रूप में समय निकालना भी ज़रूर है।
वीडियो मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया में शूट किया गया था। वैसे गाने की पहली कुछ लाइन्स में कहा गया है कि मैं उसे फोन करता रहता हूं और वह मेरा फोन नहीं उठाती है। वास्तविक जीवन में भी आकृति ऐसा ही करती है। सबसे आर्गेनिक राइटिंग और कम्पोजीशन के लिए लिरिसिस्ट और म्यूजिक डायरेक्टर मनसिमरन संधू को धन्यवाद।”
होर कोई ना के साथ अपारशक्ति और आकृति को उनके फैंस से काफी अच्छे रिव्यूज और पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है, जिनके लिए उन्होंने खास तौर से यह गाना क्रिएट किया।
