भारतीय सैन्य अकादमी के पास सेना का जवान बनकर घूम रहे बहरूपिये को किया गिरफ्तार

sunil


देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी के पास सेना का जवान बनकर घूम रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अभिनंदन जैसी मूछें रखी हुई हैं । मिलिट्री इंटेलिजेंस और प्रेमनगर पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की है।

दिल्ली, जोशीमठ, देहरादून इलाके में सेना का जवान बताने वाले युवक पर मिलिट्री इंटेलिजेंस की लंबे समय से नजर थी। फर्जी कैंटीन कार्ड, सेना की वर्दी और कई बटालियनों की टोपी के साथ कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं । फर्जी भर्ती करवाने वाले गिरोह से आरोपी के तार जुड़े बताए जा रहे हैं।

पकड़ा गया आरोपी सुनील मूल रूप से हनुमानगढ़ राजस्थान का रहने वाला है । वह आईएमए और अन्य आर्मी इलाकों के आसपास घूमकर भर्ती करवाने का झाँसा लोगों को देकर अपने जाल में फंसाता था ।

आर्मी इंटेलिजेंस ने आरोपी से कई घंटों तक पूछताछ की । इसके बाद गिरोह के अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी मिली है । देहरादून के जॉलीग्रांट इलाके में सक्रिय बहरूपियों के बारे में मिले इनपुट के आधार पर टीम रवाना हो गई है । यह जानकारी एसपी सिटी सरिता डोभाल ने दी है ।

advertisement at ghamasaana