चट्टान टूटने से कौड़िया में बदरीनाथ हाईवे हुआ बंद, हाईवे पर आया टनों मलबा

badrinath hiway

देहरादून। पीपलकोटी ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य के दौरान मंगलवार को कौड़िया में चट्टान का एक बड़ा हिस्सा खिसक कर हाईवे पर आ गया, जिससे यहां यातायात ठप पड़ गया है। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई है। एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास) की ओर से हाईवे से मलबा और बोल्डर हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।

बदरीनाथ हाईवे पर कौड़िया में चट्टान कटिंग का काम जोरों पर चल रहा है। मंगलवार को शाम करीब सवा पांच बजे कार्य के दौरान अचानक चट्टान का एक बड़ा हिस्सा ‌टूटकर हाईवे पर आ गया, जिससे यहां हाईवे बाधित हो गया है। हाईवे बंद होने से सड़क के दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

हाईवे बाधित होने से लोगों को दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। जोशीमठ, गोविंदघाट, पांडुकेश्वर, कर्णप्रयाग, श्रीनगर जाने वाली कई सवारियां हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं। कार्यदायी संस्था एमकेजी कंपनी के जन संपर्क अधिकारी अवनीश पांडे ने बताया कि हाईवे पर भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आ गया है। देर रात तक हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु कर दिया जाएगा।

advertisement at ghamasaana