देहरादून। भैंरव सेना की एक बैठक माह के अंतिम रविवार होने के कारण लैंसडोन चौक के निकट स्थित उज्जवल रैस्टोरेंट में आहुत की गई। जिसमें की आगामी कार्यक्रमो पर चर्चा तथा रणनीति तैयार की गई। तथा संगठन को ओर मजबूत बनाने के लिए जिला तथा महानगर देहरादून की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि के रूप में सैन्य शिरोमणि राज्य आन्दोलनकारी मनोज ध्यानी जी ( स्वामी मुकुंदकृष्ण दास जी), भैंरव सेना संगठन अध्यक्ष संदीप खत्री जी, प्रदेश महासचिव आचार्य उमाकांत भट्ट जी, गढ़वाल क्षेत्र संगठनमंत्री भूपेन्द्र भट्ट जी तथा पुनः निर्वाचित जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र डोभाल जी उपस्थित रहे।
आज की बैठक में चर्चा के मुख्य बिन्दु
पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अंतर्गत धर्म रक्षा हेतु 8 नवम्बर को श्री बद्रीनाथ धाम कूच।
गैरसैंण के अंतर्गत सुनार ग्वाड़ ग्राम में अवैध मस्जिद को ध्वस्तिकरण हेतु उचित कार्यवाही।
9 नवम्बर राज्य स्थापना दिवस पर 10,000 दीपक प्रज्वलन ऐतिहासिक गांधी पार्क मुख्य के द्वार पर।
एक नवम्बर को राजपुर स्थित काठबंगला बस्ती क्षेत्र में निर्बलवर्ग के जरूरतमंदों को दीपावली के अवसर पर मिट्टी के दिये, तेल, रूई तथा यथासंम्भव मिष्ठान वितरण।
11 नवम्बर से राज्य में भू-अध्यादेश कानून की मांग को लेकर 1000 किलोमीटर की यात्रा गढ़वाल से कुमाऊं मंडल तक।
संगठन विस्तार के उद्देश्य मनोनीत किये गये सदस्य तथा उनकी जिम्मेदारी की सूची शुभकामनाओं सहित।
श्री शैलेन्द्र डोभाल जी- जिलाध्यक्ष देहरादून
श्री पूरनचंद जी- जिला उपाध्यक्ष देहरादून
श्री सौरभ पार्छा जी- जिला सचिव देहरादून
श्री संदीप उनियाल जी- जिला सहसंयोजक देहरादून
श्री संजीव पयाल जी- महानगर अध्यक्ष देहरादून
श्री सागर डीमरी जी- महानगर संगठन मंत्री देहरादून
श्री मनोज नौटियाल जी- महानगर उपाध्यक्ष देहरादून
श्री सत्यवीर सिंह जी- महानगर महासचिव देहरादून
श्री मोहित बर्त्वाल जी- महानगर सचिव देहरादून
श्री अमित तनेजा जी- महानगर सहसंयोजक देहरादून
श्री प्रमोद रमोला जी- महानगर सहसंयोजक देहरादून
कार्यकारिणी सदस्य-
अमरजीत सिंह, अन्नू राजपूत, गौतम पंडित, राहुल प्रधान, विजय सिंह, योगेन्द्र पयाल, निशांत राजपूत, देव थापा, अंकुर कीरवान, मनिंनदर बिष्ट, अजय भट्ट, सहित दो दर्जन से अधिक सनातननी उपस्थित रहे।
