देहरादून। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के द्वारा लिखित किताब के माध्यम से हिन्दू तथा हिन्दू संगठन के खिलाफ दिए गए बयान से आक्रोशित होकर भैरव सेना के दर्जनों कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष संजीव पयाल के नेतृत्व में बुद्धा पार्क चौक से कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का सांकेतिक पूतला उग्र नारेबाजी करते हुए लैंसडाउन चौक तक घसीटते हुए लाये तथा आक्रोशित होकर पुतले को बीच चौराहे पर दहन कर दिया।
पुतला दहन कार्यक्रम में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष पूरनचंद ने कहा कि “सनराइज ऑवर अयोध्या” लिखित किताब में अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन बोको हरम और आईएसआई से तुलना करके सलमान खुर्शीद ने अपने दिल में पल रहे जहर को उजागर किया है। जिसका की समय रहते इलाज होना बहुत आवश्यक है नहीं तो सलमान खुर्शीद जैसे नेता अपनी ओछी राजनीति के लिए बेगुनाहों को सांप्रदायिक आग में झोंक देंगे। महानगर संगठन मंत्री सत्यवीर सिंह ने कहा की सलमान खुर्शीद जैसे नेता भारत के लिए गद्दार साबित हो चुके हैं अब तो इनकी पार्टी के नेताओं ने भी इनका विरोध कर दिया है और अब इनका हिंदुस्तान से बहिष्कार कर देना चाहिए और जहां पर इनको आजादी मिलती है वहां इनको भेज देना चाहिए।
भैंरव सेना के संगठन अध्यक्ष संदीप खत्री ने कहा की “सफायर ऑफ स्काई” नामक पैराग्राफ में खुलकर हिंदुओं के खिलाफ जहर उगला गया है जो कि इनकी मानसिकता को दर्शाता है। ऐसे लोग ही हिंदुस्तान को खंडित करने के लिए समय-समय पर नए नए पैंतरे आजमाते रहते हैं और सांप्रदायिक माहौल खराब करते रहते हैं। और इस सांप्रदायिक आग में आम आदमी झुलस जाता है और इसके जैसे नेता लोकप्रियता पाते हैं। परंतु अब हिंदुस्तान का युवा जाग चुका है जिस देश का खाते हैं उस पर ही आरोप-प्रत्यारोप लगाना सलमान खुर्शीद जैसे लोगों का शुरू से दोहरा चरित्र रहा है। पुतला दहन कार्यक्रम में उपरोक्त उल्लेखित कार्यकर्ताओं के साथ सागर डिमरी, पंकज चंदानी, मोहित बर्त्वाल, अंकुर किरवान, जीतू गुप्ता, विजय पयाल, शुभम जुगरान, आशीष राणा सहित दर्जनों धर्म योद्धा उपस्थित रहे।

