
बागपत। बिलौचपुरा गांव के जंगल में स्थित ईंट भट्ठे पर ईंटो की ढांग गिरने से भाई बहन की दबने से मौत हो गई। जिसका पता चलने पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। उधर ग्रामीणों ने ईंट भट्ठे पर हंगामा किया।
बिलौचपुरा गांव का रहने वाला सलमान अपने परिवार के साथ बालाजी ब्रिक फील्ड पर मजदूरी करता है। बताया कि शनिवार को वह ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर रहा था और उसका बेटा तालिब(3) औऱ बेटी सिदरा (5) पास में चारपाई पर बैठा रखे थे। बताया कि शनिवार सोफे ईंट भट्ठे पर ईंटो की एक ढांग भरभराकर गिर गई। जिसके नीचे तालिब औऱ सिदरा भी दब गए। ढांग गिरते ही मजदूर दौड़ पड़े औऱ बच्चों को निकालने में जुट गए।
जहां कड़ी मशक्कत के बाद मजदूरों ने दोनों भाई बहन के शवों को निकाला। इसके बाद बिलौचपुरा के ग्रामीण भी ईंट भट्ठे पर पहुंच गए। जिन्होंने भट्ठा संचालक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होने पर ईंट भट्ठे का मुनीम भाग गया। बिलौचपुरा के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हादसे की सूचना पुलिस को दे दी गई थी। जिसके दो घन्टे बाद पुलिस पहुंची।