बिंदु दारा ने रैंप वॉक कर बिखेरे जलवे, कल जलवे दिखाएंगी सपना चौधरी

देहरादून। फैशन वीक के पहले दिन अभिनेता बिंदु दारा सिंह रैंप वॉक पर उतरे तो पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उनके साथ ही मॉडल्स ने रैंप पर जलवे बिखेरे। तीन दिवसीय फैशन वीक के आखिरी दिन डांसर सपना चौधरी भी मौजूद रहेंगी।

एक होटल में तीन दिवसीय फैशन वीक का आगाज हुआ। अभिनेता बिंदु दारा सिंह, शोएब जैद की डिजाइन की हुई ड्रेस पहन रैंप वॉक करने उतरे। उनके आते ही दर्शकों खूब तालियां बजाकर उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं शो की शुरुआत नई दिल्ली आए ड्रेस डिजाइनर दीपक त्रिमूर्ति के कलेक्शन से हुई। इस मौके पर ड्रेस डिजाइनर नेहा खान और हिमानी भारद्वाज, मनु आहूजा और विकास जायसवाल के परिधानों में मॉडल्स ने रैंप वॉक किया ।

शनिवार को लक्ष्मी रावत, हरीश के वशिष्ठ, तनु वर्मा,सुप्रिया,अशफाक अहमद, आयुष सोनी, शिवानी सोनी, अन्नपूर्णा, यकशान, आयुषी, प्रियंका जयपाल के परिधानों में मॉडल्स नजर आएंगी। रविवार को आखिरी दिन मुकेश दुबे, हैदर आलू, फहद, औरैन नायाब, आदिल मिर्जा, तानिया सेन मजूमदार, सुजय दास गुप्ता, समीर बर्मन, नाजिन अली, अनुप्रिया शर्मा, कोमल राय, रोहित रॉय जैसे डिजाइनर दून पहुंचेंगे। सिनमिट कम्युनिकेशन के दलीप सिंधी और राजीव मित्तल ने शनिवार को टीवी एक्ट्रेस दीपिका आदित्रेय और रविवार को सपना चौधरी में शो में पहुंचेंगी।

advertisement at ghamasaana