चेन्नई में 5वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दम दिखाएंगे उत्तराखंड के ब्लाइंड फुटबाल खिलाड़ी

blind footballer

देहरादून। जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र की ओर से आयोजित 15 दिवसीय उत्तराखंड ब्लाइंड फुटबाल प्रशिक्षण शिविर के समापन पर 5वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप के टीम की घोषणा की गई। इस दौरान आरएसएस के प्रांत प्रचारक युद्धवीर ने दृष्टिबाधित खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया और उन्हें सम्मान दिया। इसके बाद सोमवार को टीम चेन्नई के लिए रवाना हुई। चैंपियनशिप में अपना दम दिखाकर यह टीम तीन नवंबर को वापसी करेगी।

उत्तराखंड ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के नोडल अधिकारी अनंत प्रकाश मेहरा ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय दृष्टिबाधित संस्थान के खेल प्रशिक्षक नरेश नयाल ब्लाइंड फुटबॉल के गुर सीखे। टीम में पांच खिलाड़ी दृष्टिहीन हैं।

जिनमें शोवेंदर, मयंक जोशी, मुकुल कटारिया, मोहम्मद मेराज, शिवम सिंह नेगी हैं, जबकि एक खिलाड़ी दृष्टिबाधित मधुर पंवार हैं। इनमें सोविंदर एवं शिवम सिंह नेगी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दृष्टिहीन फुटबॉल खेल चुके हैं। इस दौरान एसोसिएशन की सचिव निरुपमा सूद, सक्षम के प्रांत अध्यक्ष ललित पंत, सेवा भारती के जनसंपर्क प्रमुख हेम पांडे आदि मौजूद रहे।

यह है ब्लाइंड फुटबॉल टीम
उत्तराखंड ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से उत्तराखंड ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन की पांचवीं राष्ट्रीय ब्लाइंड फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए घोषित टीम में सोविंदर (कप्तान), मोहम्मद मेराज (उप-कप्तान), शिवम नेगी, मुकुल कटारिया, मधुर (गोलकीपर), गंभीर (गोल गाइड), शाहरुख (सेंटर कोच) एवं सूरज सिंह (टीम कोच) शामिल हैं।

advertisement at ghamasaana