Dehradun news : मुख्‍यमंत्री धामी ने नन्हे पर्वतारोहियों को दी बधाई

young mountainears

देहरादून | सीएम पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर तिरंगा फहराने वाले प्रदेश के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने औपचारिक भेंट की। मुख्यमंत्री ने दोनों बाल पर्वतारोहियों को उनकी इस ऐतिहासिक सफलता के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

तंजानिया स्थित 5,895 मीटर (19,341 फीट) ऊंची माउंट किलिमंजारो चोटी पर दोनों बच्चों ने 22 अगस्त को सफलता पूर्वक आरोहण कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया था। इनमें एक अल्मोड़ा के चीना खान के रियांश पंत नौ वर्ष जबकि दूसरी बैल पड़ाव की प्रिशा रावत दस वर्ष की हैं

सीएम ने कहा इतनी कम उम्र में किलिमंजारो जैसी दुर्गम और चुनौतीपूर्ण चोटी को फतह करना बच्चों के अद्भुत साहस, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास को दर्शाता है। यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य बच्चों और युवाओं को जीवन में बड़े लक्ष्य तय करने और उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।
राज्य सरकार प्रदेश की युवा प्रतिभाओं को साहसिक खेलों, पर्वतारोहण और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर अवसर और सहयोग उपलब्ध करा रही है।

advertisement at ghamasaana