मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून के ओएनजीसी ग्राउंड में आयोजित ड्रग फ्री उत्तराखंड वॉकथॉन का उद्घाटन हरी झंडी दिखाकर किया। इस कार्यक्रम को ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन ने आयोजित किया था, जिसमें कई सरकारी और सामाजिक प्रतिनिधि शामिल हुए।
सीएम धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखंड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशे के खिलाफ नेतृत्व करने की अपील "सीएम धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखंड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशे के खिलाफ नेतृत्व करने की अपील"> "सीएम धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखंड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशे के खिलाफ नेतृत्व करने की अपील">
धामी ने प्रतिभागियों को नशामुक्त उत्तराखंड की शपथ दिलाते हुए कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार या पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने इस पहल को स्वस्थ और सशक्त प्रदेश बनाने के एक बड़े अभियान के रूप में प्रस्तुत किया।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से आग्रह किया कि वे नशे से दूर रहकर अपने साथियों को भी जागरूक करें और खेल, योग, व्यायाम तथा सकारात्मक सोच को अपनाकर जीवन में दिशा दें। उन्होंने कहा कि युवा न केवल भागीदार बल्कि इस आंदोलन के नेता बनकर आगे बढ़ें।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजान दास, विधायक सविता कपूर, अशोक वर्मा और ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।