कोरोना मरीजों को नहीं मिल रही सही डाइट

corona

देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में वर्तमान में कोरोना संक्रमित 30 मरीज भर्ती हैं। फिर भी अस्पताल प्रबंधन उन्हें जरूरी डाइट नहीं दे पा रहा है। कैंटीन संचालक का दावा है कि उन्हें आदेश ही नहीं मिले हैं।

कोरोना मरीजों को विशेष डाइट दी जाती है। जिसमें पनीर, कई तरह की सब्जियां आदि होती है। वहीं कोरोना मरीजों को दूध, अंडा, फल, शूप आदि दिया जाता है। इसकी कीमत 200 रुपये प्रतिदिन तय की गई है। कैंटीन संचालक मनोज कुलाश्री का कहना है कि तीसरी लहर के लिए अभी तक उनके पास कोई आदेश नहीं दिया गया है।

अस्पताल की ओर से कमेटी अभी तक इसका नया फॉर्मेट नहीं तय कर पाई है, वहीं मरीजों को वो ही बासी, पुराना और सामान्य खाना दिया जा रहा है, डिस्पोजल क प्रयोग भी नहीं किया जा रहा है जिससे संक्रमण का खतरा बना है। एमएस डा. केसी पंत का कहना है कि बैठक कर कमेटी को रिपोर्ट देने को कहा था।

प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना का कहना है कि स्पेशल डाइट क्यों नहीं दी जा रही, पता रकाता हूं। एमएस, डिप्टी एमएस को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी। कैंटीन संचालक भी अपनी जिम्मेदारी समझें, उनका हर बार की बहानेबाजी रहती है।

advertisement at ghamasaana