दिवाली की रात चार हत्या करने वाले हरमीत को कोर्ट ने दिया दोषी करार

देहरादून। 2014 में दीवाली की रात परिवार में चार हत्याएं करने के आरोपी हरमीत सिंह को कोर्ट ने दोषी करार दिया है।

हरजीत ने 24 अक्टूबर 2014 को पिता जय सिंह, सौतेली माँ कुलवंत कौर, बहन हरजीत कौर और भांजी कंवल को चाकु से गोदकर मार डाला था। घटना में हरजीत कौर के गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गयी थी। कैंट थाने के आदर्श नगर में हुए इस जघन्य हत्याकांड ने राजधानी को हिला कर रख दिया था।

घर मे उस वक्त चार साल का हरमीत का भांजा कंवल भी मौजूद था। हरमीत उसे भी मारना चाह रहा था, लेकिन वह किसी तरह बच गया। अपर जिला न्यायालय पंचम में हरमीत को 302 हत्या, 307 हत्या का प्रयास, और 316 गर्भस्थ शिशु की हत्या करने का दोषी ठहराया है।

मामले में हरमीत के चाचा अजीत सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अजीत सिंह के वकील बीडी झा ने बताया कि इसमें कुल 21 गवाह पेश किए गए थे। सजा पर फैसला कल यानी मंगलवार को सुनाया जाएगा।

advertisement at ghamasaana