देहरादून। उत्तराखंड रक्षा अभियान के संस्थापक स्वामी दर्शन भारती के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपकर सख्त भू कानून जल्द बनाने की मांग की।उन्होंने ज्ञापन में कहा कि भाजपा ने चुनाव के समय अपने दृष्टिपत्र में किए
गए वादों को पूरा करने की मांग की। जिसमें समान नागरिकता कानून, लव जिहाद, स्मैक जिहाद, हिमाचल की तर्ज पर सख्त भू कानून बनाकर देवभूमि की सनातन संस्कृति की रक्षा की मांग की।
स्वामी ने कहा कि प्रदेश में अनेक जगह सरकारी भूमि पर कब्जे कर धार्मिक स्थल बना लिए गए हैं, जिनको हटवाया जाए। मुख्यमंत्री ने उनकी मांंगों पर जल्द विचार करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में दिलवर सिंह रावत, सुंदर सिंह राणा, रश्मि जुयाल, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, डाॅ. माधव मैठानी, राधा धोनी सेमवाल, पूनम डबराल भी शामिल थे।

