नई दिल्ली। महाराष्ट्र में आखिरकार राजनीतिक गतिरोध टूट गया है। देवेंद्र फडणनवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। बैठक में उनके नाम पर मुहर लग चुकी है। इसके अलावा दो उप मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। पांच दिसंबर को देवेंद्र मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
महाराष्ट्र में बीजेपी विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग गई है। वहीं महायुति के तीनों घटक दलों के बीच पावर शेयरिंग का मुद्दा भी सुलझा लिया गया है। इससे पहले महायुति ने जो संभावित फॉर्मूला तय किया है उसमें भारतीय जनता पार्टी सीएम पद के साथ.साथ गृह मंत्रालय और स्पीकर का पद अपने पास रखेगी।
वहीं अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी डिप्टी सीएम और डिप्टी स्पीकर का पद अपने पास रखेगी जबकि एकनाथ शिंदे की शिवसेना के पास डिप्टी सीएम के अलावा शहरी विकासए राजस्व जैसे मंत्रालय के साथ ही विधान परिषद के सभापति का पद भी होगा। हालांकि ये सब शपथ ग्रहण के बाद तय किया जा सकता है।