जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र और सक्षम ने किया दिव्यांगों और समाजसेवियों को किया सम्मानित

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय श्रवण बाधित दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित
कार्यक्रम में दिव्यांगों को उनके विशेष कर्तव्यों के निर्वहन एवं स्वावलंबी बनकर समाज की मुख्यधारा में जुड़कर कार्य करने के लिए सक्षम गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालक मुनीशाभा सेवा सदन पुनर्वास संस्थान एवं सक्षम की ओर से आयोजित किया गया।

राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टिबाधित दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआईआईवीपीडी) में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में सक्षम के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. सुकुमार सेन ने कहा कि दिव्यांगों में प्रतिभा की कमी नहीं है। मौका मिलने पर वह इसे साबित भी कर सकते हैं।

पिछले दिनों टोक्यो में आयोजित औलंपिक में भारत के खिलाड़ियों ने सात पदक जीते थे जबकि पैरा औलंपिक में 19 पदक जीते हैं। इसी से साबित हो जाता है कि दिव्यांगों को मौका मिले तो वे प्रत्येक क्षेत्र में सफल हो सकते हैं। उनके अलावा रामकुमार मिश्रा, डॉ. हिमांग्शु दास, डॉ. एसएन सिंह, डॉ. नवीन सिंघल, डॉ. उषा पाठक, ललित पंत, प्रीतम गुप्ता राजपाल सिंह, आदि ने संबोधित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राम कुमार मिश्रा ने की। जबकि संचालन जिला दिव्यांग पुनर्वास के नोडल अधिकारी अनंत प्रकाश मेहरा एवं जिला समन्वयक निरुपमा सूद ने किया।

इस अवसर पर राजेश कुमार, नितिन कुमार, गुरजीत सिंह, सुनील कुमार, शक्ति पुंडीर, शिवानी पुंडीर, संदीप अरोड़ा, ज्योत्सना नौटियाल, सोनू, रुचि ग्रोवर, ऋषभ सैनी, सचिन बडेरा, अपूर्व नौटियाल, वीरेंद्र मुंडेपी, उमेश ग्रोवर, अंबिका, सलोनी आनंद, मीना, सोनिया को दिव्यांगजन सशक्तीकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विशिष्ट समाज सेवी राष्ट्र सेवक दिव्यांगता के क्षेत्र में अहम भूमिका के
साथ दिव्यांग जनों को राष्ट्र की मुख्यधारा की ओर अग्रसर करने में सहयोग करने के लिए भरत भूषण गुप्ता, सुमाना सैम्यूल, डॉ. नवीन सिंघल, वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार दक्ष, ज्योति पटवाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी हेमलता पांडे तोमर, डॉ. एसएन सिंह, विजय कुमार, राजपाल सिंह को समाज के गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

advertisement at ghamasaana