ट्रेन से कटकर हाथी के बच्चे की मौत

elephant

देहरादून। रायवाला में मोतीचूर रेलवे ट्रैक के पास हाथी के बच्चे की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। घटना रात करीब डेढ़ बजे के आसपास हुई है।

वन विभाग की मोतीचूर वन रेंज के अधिकारी महेंद्र गिरि गोस्वामी ने बताया कि हरिद्वार से आ रही मालगाड़ी से यह हादसा हुआ है। बताया कि करीब 1:30 बजे हाथी का बच्चा झुंड से बिछुड़ गया होगा। भटकते हुए हाथी का बच्चा रेलवे ट्रैक पर आ पहुंचा। जिसके कारण हाथी के बच्चे की ट्रेन से कटकर मौत हुई है। मौके पर वन अधिकारी पहुंचे। हाथी के बच्चे पोस्टमार्टम किया जाना है।

अब तक हो चुकी है 29 हाथियों की मौत

बता दें कि रिज़र्व पार्क बनने से लेकर हरिद्वार दून ट्रैक पर रेलगाड़ी की टक्कर से अब तक 29 हाथियों की मौत हो चुकी है। 15 अक्टूबर 2016 को रायवाला के पास ट्रेन की टक्कर से एक मादा हाथी की मौत हो गई थी। 17 फरवरी 2018 को एक हाथी के बच्चे और 20 मार्च को इस ट्रैक पर दम तोड़ दिया था। नौ मार्च 2018 को रायवाला के पास एक हाथी घायल हुआ था।

advertisement at ghamasaana