यमुनोत्री जनपद को अस्तित्व में लाए जाने के लिए अनशन जारी

Yamunotri district

देहरादून। बडकोट मे पूर्व मे घोषित यमुनोत्री जनपद को अस्तित्व में लाए जाने की मांग को लेकर तहसील कार्यालय के बाहर आठवें दिन भी क्षेत्रवासियो का अनशन जारी रहा जिले की मांग के समर्थन मे ग्राम पौंटी के ग्रामीणो ने तहसील मुख्यालय जलुश प्रदर्शन किया।

विदित हो कि निशंक सरकार के द्वारा यमुनोत्री जनपद सहित चार जिलो की 2011 मे घोषणा की थी लेकिन कही बार आंदोलन करने व प्रदेश से लेकर केद्र तक आश्वासन मिलने के बाद भी इस पर अमल नहीं हो सका जिसके कारण क्षुब्ध होकर एक नवम्बर से क्षेत्रवासी तहसील कार्यालय के बाहर अनशन पर बैठे हुए हैं। आज जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण , अनशन स्थल पर जाकर आंदोलन को जायज बताते हुए समर्थन दिया और जरुरत पडने पर आंदोलन को और तेजधार देने का भी भरोसा दिलाया ।

इधर यमुनोत्री विधायक केदार सिह रावत ने भी अनशन स्थल पर जाकर आंदोलनकारियो से बातचीत की और देहरादून जाकर मुख्यमंत्री से बातचीत करने का भरोसा दिलाया । आंदोलनकारियो ने इस बार आर पार की लडाई लडने का मूंड बनाया है और बोले कि अभी किसी कीमत वह पीछे नहीं हटेगे।

advertisement at ghamasaana