हर हाथ को काम और समावेशी भारतीय अर्थव्यवस्था पर दिग्गज करेंगे मंथन

देहरादून। बीपीएल मुक्त भारत, हर हाथ को काम एवं पर्यावरण को बनाए रखते हुए विकास, सर्व समावेशी भारतीय अर्थव्यवस्था का निर्माण पर कई दिग्गज तीन दिन चर्चा करेंगे।

स्वदेशी जागरण मंच प्रांत संयोजक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 23, 24, 25 सितंबर को इन मुद्दों पर स्वदेशी शोध संस्थान एवं एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनीवर्सिटीज अर्थ चिंतन 2021 विषय पर वेबिनार का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बीपीएल मुक्त भारत, हर हाथ को काम एवं पर्यावरण को बनाए रखते हुए एवं विकास का लाभ सर्व समावेशी भारतीय अर्थव्यवस्था का निर्माण पर चर्चा होगी।

जिसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, भूपेंद्र यादव, नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार, जोहो कारपोरेशन के अध्यक्ष श्रीधर वेम्बू, मनिपाल एजूकेशन समूह के अध्यक्ष मोहन दास पई, अमूल के प्रबंध निदेशक आरएस सोढ़ी, पतंजलि से आचार्य बालकृष्ण सहित अनेक विद्वान इस चर्चा में भाग लेंगे। यह वेबिनार प्रांत में 200 जगहों पर विभिन्न केंद्र बनाकर दिखाया जाएगा।

advertisement at ghamasaana