वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना में सरकार ने इलेक्ट्रिक बस खरीदने पर बढ़ाई छूट

electric bus

देहरादून। पर्यटन क्षेत्र में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना में सरकार ने सब्सिडी की राशि बढ़ाई है। इलेक्ट्रिक व लग्जरी बस खरीदने पर अब अधिकतम 20 लाख रुपए की सब्सिडी मिलेगी। जबकि पहले 15 लाख रुपए तक सब्सिडी मिलती थी।

सरकार ने ज्यादा से ज्यादा स्थानीय लोगों को रोजगार देने के लिए सरकार ने सब्सिडी की राशि में बढोतरी की है। योजना के तहत इलेक्ट्रिक और लग्जरी वाहन खरीदने पर सब्सिडी की राशि को 15 से बढ़ा कर 20 लाख किया गया। जबकि अन्य स्वरोजगार के कार्यों के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में 33 प्रतिशत अधिकतम 33 लाख की सब्सिडी मिलेगी। जबकि पूर्व में अधिकतम 15 लाख सब्सिडी दी जाती है।

वहीं, मैदानी क्षेत्रों में सब्सिडी की राशि को 10 लाख से बढ़ा कर 25 लाख किया गया। प्रदेश में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत अब तक 6739 लाभार्थियों को लाभ मिला है। रोजगार उपलब्ध कराने के लिए यह योजना काफी सफल रही है।

advertisement at ghamasaana