आज के लिए राशिफल

rashifal

मेष

सेहत बढ़िया रहेगी। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। अपना अतिरिक्त समय निःस्वार्थ सेवा में लगाएँ। यह आपको और आपके परिवार को ख़ुशी और दिली सुकून देगा। दिन को ख़ास बनाने के लिए स्नेह और उदारता के छोटे-छोटे तोहफ़े लोगों को दें। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : लाल रंग


वृष

आज आपका दिन ठीक रहने वाला है। आज आप किसी काम में मित्र का सहारा ले सकते हैं। आज ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां आएगी, धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार खुलेंगे। सामूहिक काम निपटाने के लिहाज से दिन अच्छा है। आज पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी।।छोटे बच्चों को पेन गिफ्ट करें, काम में सफलता मिलेगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : भूरा रंग


मिथुन

किसी दोस्त के साथ ग़लतफ़हमी अप्रिय हालात खड़े कर सकती है, किसी भी फ़ैसले पर पहुँचने से पहले संतुलित नज़रिए से दोनों पक्षों को जाँचें। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक़्त में आप फिर पा सकें। घर और काम पर दबाव आपको ग़ुस्सैल और बेचैन बना सकता है। आज अपने प्रिय को माफ़ करना न भूलें। जिस पहचान और पुरस्कार की उम्मीद आप कर रहे थे, वह बाद के लिए टल सकती है और आपको हताशा का सामना करना पड सकता है।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : गुलाब रंग


कर्क

आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आज आप किसी समारोह में जा सकते हैं। आज इस राशि वाले लोगों का उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिल जाएगा। आप अपने जीवनसाथी की बातों को गंभीरता से लेंगे। आज आपके जीवन में छुपे हुए किसी पुराने रहस्य का खुलासा हो सकता है, जिससे आपको आनन्द की अनुभूति होगी। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें, दिन अच्छा जाएगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : हल्का पीला


सिंह

ख़र्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। अगर आप अपनी घरेलू ज़िम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ ऐसे लोग नाराज़ हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। अस्थिर स्वभाव के चलते अपने प्रिय के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। आज के दिन कार्यक्षेत्र में आप अपना आपा खो सकते हैं। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग


कन्या

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपकी परिवार के किसी सदस्य से अनबन हो सकती है, जिससे आपके काममें थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छे पल बिताएंगे। इस राशि के लोगों को आज व्यापार में लाभ होगा। हनुमान जी को बेसन के लड्डू चढ़ाएं, रूके हुए काम पूरे हो जायेगें।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : हल्का भूरा


तुला

अपने वज़न पर नज़र रखें और ज़रूरत से ज़्यादा खाने से बचें। आज सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएँ, जो मौलिक सोच रखते हों और अनुभवी भी हों। आप दोस्तों के साथ बेहतरीन वक़्त बिताएंगे, लेकिन गाड़ी चलाते वक़्त ज़्यादा सावधानी बरतें। प्यार के मामले में आज आप ग़लत समझे जा सकते हैं। किसी लघु या मध्यावधि पाठ्यक्रम में दाखिला लेकर अपनी तकनीकी क्षमताओं में निखार लाएँ। आपमें से कुछ लोगों को लंबा सफ़र करना पड़ सकता है जो काफ़ी दौड़-भाग भरा होगा लेकिन साथ ही बहुत फ़ायदेमंद भी साबित होगा।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : नीला रंग


वृश्चिक

आज आपका मन किसी पुराने मित्र से मिलने का करेगा। आज अगर इस राशि के विवाहित पुरूष जीवनसाथी को साड़ी गिफ्ट करते हैं, तो उनके संबंधों में चार गुना इजाफा होगा। प्रॉपर्टी डीलर वालों के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। आज माता-पिता को कुछ अच्छा-सा उपहार दे सकते हैं। घर में तुलसी का पौधा लगाएँ, घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : गहरा लाल


धनु

आज के दिन आराम करना ज़रूरी साबित होगा, क्योंकि आप हाल के दिनों में भारी मानसिक दबाव से गुज़रे हैं। नयी गतिविधियाँ और मनोरंजन आपके लिए विश्राम करने में सहायक सिद्ध होंगे। आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे जो आपको आर्थिक फ़ायदा पहुँचाएंगे। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना होनी चाहिए, न कि लालच का ज़हर। एकतरफ़ा लगाव आपकी ख़ुशियों को उजाड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आप किसी षड्यन्त्र का शिकार हो सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : हल्का नीला


मकर

आज का दिन अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए बढ़िया है साथ ही आपका अच्छा व्यक्तित्व सोसाइटी में अलग पहचान बनाने में मदद भी करेगा। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात भी हो सकती है। आज छोटे भाई-बहन को पेंटिंग गिफ्ट कर सकते हैं, जिससे आपके संबंध मधुर बनेंगे। शंकर जी को जल चढ़ाएं, आर्थिक पक्ष मजबूत होंगे।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग


कुंभ

अपने विचारों को सकारात्मक रखें, क्योंकि आपको डर नाम के दानव का सामना करना पड़ सकता है। नहीं तो आप निष्क्रिय होकर इसका शिकार हो सकते हैं। आज सिर्फ़ बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जो आपकी कमाई में इज़ाफ़ा कर सके। ऐसे लोगों को संभालने में काफ़ी दिक़्क़त होगी, जो आपको नीचे खींचने की कोशिश करते हैं। प्यार के सकारात्मक संकेत आपको मिलेंगे। नयी योजनाओं को शुरू करने के लिए बढ़िया दिन है। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : हल्का नीला


मीन

आज का दिन घूमने-फिरने में बीतेगा ,कहीं लंबी ट्रिप का प्लान बना भी सकते हैं, जिससे परिवार के सभी सदस्यों को आनन्द की प्राप्ति होगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक से कोई बड़ा फायदा हो सकता है। टेन्ट हाउस वालों को किसी बड़ी पार्टी से बुकिंग का आर्डर भी मिल सकता है। आज बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा न करें। स्नान के बाद हाथ जोड़कर तुलसी के पौधे को प्रणाम करें, मानसिक शांति मिलेगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : हल्का लाल

advertisement at ghamasaana