मेष
आज नए कार्यों में आपको शत-प्रतिशत सफलता की प्राप्ति होगी और कोई अटका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। आप में से कुछ महत्वपूर्ण करियर संबंधी निर्णय ले सकते हैं, जो आपको नई उपलब्धियों की ओर ले जाएगा। व्यवसाय में निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच लें। नौकरी करने वालों को थोड़ा संयम रखने की जरूरत है। वित्तीय रूप से यह एक अच्छा दिन है। शारीरिक थकान महसूस होगी। संतान की समस्या आपको परेशान करेगी।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : हल्का लाल
वृष
कारोबार में व्यस्तता रहेगी। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिल सकता है। मेहनत से धन कमा लेंगे। जो काम पिछले कई दिनों से अधूरे पड़े थे, वे निपट सकते हैं। नए एग्रीमेंट या नए संबंध बनने की संभावना है। समय अच्छा है। कई क्षेत्रों में आप एक साथ सक्रिय भी रहेंगे। आगे बढ़ने के लिए आपको अपने जीवन में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। अविवाहित लोगों को रोमांस के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा के भी योग हैं।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग
मिथुन
आपके लिए आज का दिन मान उतार-चढ़ाव से भरा भरा रहेगा। खर्चों में होती हुई यकायक बढ़ोतरी, आपको परेशान कर सकती है। आपको गवर्नमेंट की किसी योजना का लाभ लेने के लिए प्रयास करने होंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा और शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आज बढ़िया रहेगा। काम के सिलसिले में आपकी तूती बोलेगी।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग
कर्क
आज आप मानसिक रूप से थोड़े परेशान रह सकते हैं जिस वजह से आपकी एकाग्रता और सोचने की क्षमता पर असर पड़ेगा। आत्मविश्वास के साथ काम करना जारी रखें। परिवार में सद्भाव स्थापित रहेगा और बच्चे आप पर गर्व करेंगे। आज संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। लिखा-पढ़ी के मामलों में लाभ होगा। सामाजिक दायित्वों की पूर्ति होगी। आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मानसिक रूप से भी आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे।
भाग्यशाली दिशा : पूर्वोत्तर
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग
सिंह
परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में नए एग्रीमेंट और समझौते होने की संभावना है। सामाजिक कामकाज में सम्मान मिल सकता है। किसी अच्छे दोस्त से मुलाकात के योग बन रहे हैं। आपका ध्यान किसी दूर स्थान पर ज्यादा रहेगा। ऑफिस में कोई व्यक्ति गुप्त रूप से आपकी मदद कर सकता है। रोमांस के अच्छे अवसर मिलने के योग हैं। पार्टनर आपको आर्थिक मदद कर सकता है। आज आप साथ काम करने वाले की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : पीला रंग
कन्या
आज का दिनमान आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप कहीं लंबी ट्रैवलिंग की प्लानिंग कर सकते हैं या परिवार को साथ लेकर कहीं तीर्थ स्थान पर निकल सकते हैं। हल्के खर्चे भी होंगे, परिवार का सपोर्ट मिलेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में दिनमान तनावपूर्ण हो सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन खुद को बहुत हल्का महसूस करेंगे।
भाग्यशाली दिशा : पूर्वोत्तर
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : हल्का हरा
तुला
आज किसी अनजान शख्स से सलाह न लें। मन में नकारात्मक चिंताएं एवं विचार आ सकते हैं इसीलिए आपको काफी हिम्मत बरतने की आवश्यकता है। नई नौकरी की तलाश में या नौकरी बदलने की चाह रखने वालों को अपने इच्छित क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलेंगे। सत्कार्य करने के फलस्वरूप शारीरिक और मानसिक रूप से स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी विकसित सकता है।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : लाल रंग
वृश्चिक
बिजनेस में फायदा कम ही होगा। ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। कोई नया काम शुरू न करें। आपके लिए दिन थोड़ा टफ हो सकता है। कार्यक्षेत्र की स्थितियां आपका ध्यान भटका सकती हैं। आज आपका मन फालतू कामों में ज्यादा रहेगा। सोचे हुए काम पूरे नहीं होने से आपका मूड भी खराब हो सकता है। अविवाहित लोगों के प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। पार्टनर का मूड ठीक नहीं रहेगा।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : नीला रंग
धनु
आपके लिए आज का दिनमान सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आपको अपनी योजनाएं किसी को भी बताने से बचना होगा, नहीं तो वो पूरी नही होगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत मजबूत रहेगा और अपने रिश्ते में समझदारी से आगे बढ़ेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी आज सुखद समाचार मिलेंगे और आप अपने रिश्ते में खुशनुमा समय का आनंद उठाएंगे।आज दिन काम के सिलसिले में आपके पक्ष में रहेगा और मजबूत रहेगा।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग
मकर
आज आप दूसरों की सलाह जरूर लें, फायदा मिल सकता है। आपकी शादी विवाह से संबंधित सारी समस्याएं दूर होगी। आप कला और साहित्य की ओर आकर्षित होंगे और जो लोग इन क्षेत्रों से जुड़े हैं, उन्हें अपने काम के लिए सराहना मिलेगी और उनकी छवि भी बढ़ेगी। यात्रा और भ्रमण आनन्ददायक व काफ़ी शिक्षाप्रद सिद्ध होंगे। काम पूरे होने में कोई न कोई रुकावट भी आने की संभावना है। फोन, कम्प्यूटर या इंटरनेट से कोई परेशानी बढ़ सकती है।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग
कुंभ
आर्थिक तंगी खत्म होगी। इनकम और खर्चा बराबर रहेगा। ऑफिस में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप पूरी ताकत से काम निपटा लेंगे। अचानक धन लाभ हो सकता है। अच्छे लोगों की संगति से फायदा हो सकता है। संतान से कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं। कोशिशों से समस्याएं सुलझा लेंगे। आज आप किसी खास नतीजे के इंतजार में धैर्य रखेंगे तो खुश होंगे।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : हरा रंग
मीन
आपके लिए आज का दिन मान सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामले आपका ध्यान खींचेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य रहेगा, जबकि शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज जीवनसाथी की ईगो आड़े आ सकती है, इसलिए सावधानी से काम ले। काम के सिलसिले में आपका अनुभव और आपकी योग्यता आपकी मदद करेंगे, जिससे आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे, बुखार होने की संभावना रहेगी।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग
