आज के लिए राशिफल

rashifal
1 0

मेष

आज का दिन आपको खुशी देगा और आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ आपको अपनी इनकम में वृद्धि होती हुई दिखाई देगी, जिससे आप खुश होंगे। दांपत्य जीवन में भी खुशी भरे पलों की सौगात मिलेगी और आपके माता-पिता का सहयोग आपको अपने जीवन में मिलेगा, जिससे व्यापार भी गति प्राप्त करेगा। प्रेम जीवन में आपको कुछ समस्याएं आएंगी और आप अपने काम के चलते अपने प्रिय से मिलने में असमर्थ रहेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होने से मन प्रसन्न रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : पीला रंग


वृष

दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आप मनोरंजन पर पैसे खर्च कर सकते है। जिससे आपको आनन्द की प्राप्ति होगी। दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी के नये अवसर प्राप्त होंगे। इस राशि के आविवाहित लोगों को विवाह का शुभ प्रस्ताव मिल सकते है। जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। इस राशि के जो लोग आज कोई नया वाहन खरीदना चाहते है तो उनके लिए दिन शुभ है। साथ ही मंदिर में पूजा करवाने भी जा सकते है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : हरा रंग


मिथुन

आज आप कोशिश करेंगे, तो अच्छी सफलता भी मिल सकती है। आप आज लगभग किसी को भी अपनी बात से सहमत कर सकते हैं। घर में कुछ मामले अचानक आपके सामने आ सकते हैं। थोड़ा समय अकेले में बिताएं,आपके लिए अच्छा रहेगा। आप सहयोग और समझौता करने का पक्का इरादा करके ही घर से निकलें। ऑफिस या फील्ड में आपको किसी न किसी मामले में कोई समझौता भी करना पड़ सकता है। जो आने वाले दिनों में आपके फेवर में होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक परिश्रम करना आवश्यक होगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग


कर्क

आज परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे। सामाजिक दायित्व का निर्वाह करना पड सकता है। मित्रों व अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। रोजी व रोजगार में किया गया निवेश लाभप्रद रहेगा। कुछ लोगों के जीवन में नये अवसर आयेंगे जिन्हे नजरअंदाज न करें अन्यथा बाद में आत्मग्लानि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। आज दूसरों की बातों को इधर से उधर करने से बचें। महत्वपूर्ण कार्य में विलंब संभव है। परिजनों का सहयोग करना पडेगा। मन चलायमान रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग


सिंह

आज काफी व्यस्त रहेंगे और कुछ भागदौड़ भी लगी रहेगी। परिवार के छोटे सदस्य आज बेहद खुश नजर आएंगे और उनसे आपके संबंध बेहतर बनेंगे। पिताजी को इस दौरान कोई अच्छा लाभ मिल सकता है। परिवार में हल्की फुल्की नाराजगी के बावजूद भी परिजनों का सहयोग आपको मिलेगा। दांपत्य जीवन में आज का दिन अनुकूल रहेगा। प्रेम की बढ़ोतरी होगी। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं,तो प्रेम जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है। नौकरी के लिए दिन अनुकूल रहेगा और आपका काम आपको लोगों की तारीफ दिलवाएगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : ग्रे रंग


कन्या

आपका मन रचनात्मक की तरफ ज्यादा रहेगा। हो सकता है किसी रचना की शुरुआत भी कर दें। लॉ के क्षेत्र से जुड़े स्टूडेंट्स अपने समय का सदुपयोग करें। कॉलेज से मिले प्रोजेक्ट को आज सीनियर्स की मदद से पूरा कर लीजिए वरना प्रोफेशर से आपको डांट पड़ सकती है। साथ ही परिवार के सदस्यों के साथ कुछ मीठा खाने से जीवन में मिठास बढ़ेगी। इस राशि के राजनीतिक क्षेत्र से जूड़े लोगों को सोसाइटी में आपको पहले किए किसी सामाजिक कार्य के लिए सम्मान मिल सकता है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : पीला रंग


तुला

अच्छी प्लानिंग और सोच-विचार के उपयोग से आपको बड़ा फायदा हो सकता है। सोचे हुए कुछ खास काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। आपको नौकरी या दिनचर्या में थोड़ा बदलाव करने के बारे में विचार करना चाहिए। आपके लिए खरीददारी भी फायदेमंद हो सकती है। अपनी योजनाओं से आप सबको प्रभावित कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। यदि आप शादीशुदा हैं, तो दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी और जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जाएंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : गहरा लाल


वृश्चिक

आज आप अपने नये काम में किसी करीबी जानकार की मदद ले सकते हैं, आपको फायदा जरूर होगा। कोई रूका हुआ कार्य पूरा होगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। मुकदमे में विजय के प्रबल योग हैं। काफी दिनों से चली आ रही किसी समस्या का समाधान होगा। आप जिस काम को काफी दिनों से टाल रहे हैं, उस अधूरे काम को आज पूरा करने के लिये भी दिन ठीक है। उगाही, प्रवास, आय आदि के लिए अच्छा दिन है। मित्रों और परिवारजनों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आनंद प्राप्त होगा। शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग फायदेमंद साबित होंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : पीला रंग


धनु

आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा और आपकी इनकम बढ़ेगी, जिसकी वजह से कोई बढ़िया चीज खरीदने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा और उसकी वजह रहेगी, एक से अधिक चीजें आपका ध्यान आकर्षित करेंगी, जिससे आप किसी एक नतीजे पर पहुंच पाने में असमर्थ महसूस करेंगे। हालांकि परिवार के लोग आपके साथ रहेंगे और आप को सहयोग देंगे। परिवार का छोटा सा सहयोग आपको विशेष रूप से प्राप्त होगा, जिससे आप को मजबूती मिलेगी। काम के सिलसिले में आज का दिन अनुकूल रहेगा। अच्छे नतीजे मिलेंगे। भाग्य आपके साथ रहेगा, जिससे आमदनी बढ़ेगी। प्रेम जीवन के लिय दिन बेहतर रहने वाला है। अपने किसी खास मित्र को प्रपोज कर सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग


मकर

अपने करियर के पथ को बदलने की सोच रहे हैं तो सुनिश्चित करें कि आप इसके लिए पूरी तरह तैयार है या नहीं। क्योंकि आपके फैसले पर ही आपका करियर टिका हुआ है। इस राशि के जो लोग अपने व्यावसायिक क्षेत्र को बदलना चाहते है वो अपने निर्णय लेने से पहले अपने बड़ो की राय जरुर लें। कुछ मार्गदर्शन मिलेगा। और उनका सहयोग भी प्राप्त होगा। साथ ही आप दूसरों की बातों को समझने की पूरी कोशिश करेंगे। जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। आप अपने विचारों को उन लोगों के सामने ही रखें जो आपके विचारों की कद्र करते है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : गहरा नीला


कुंभ

आज आप अपना काम पूरा करने के लिए हर तरीका अपना सकते हैं। बिजी होने के बावजूद दिन अच्छे से बीतेगा। पैसों के लिहाज से भी फायदा हो सकता है। कोई नई नौकरी भी आपको मिल सकती है। ज्यादातर लोग आपके लिए पॉजिटिव हो सकते हैं। परिवार में छोटे लोगों से मदद मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में धन लाभ के योग बन रहे हैं। पदोन्नति के साथ सम्मान मिल सकता है। संतान के मामले में टेंशन खत्म हो सकती है। परिवार का वातावरण आपके लिए सपोर्टिव रहेगा और घर में खुशियां आएंगी।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : पीला रंग


मीन

आज प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताजा करने का दिन है। दिनचर्या अच्छी रहेगी। धन का लाभ होगा। कोई रूका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। प्रियजन से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आज आपके कामकाज में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। घर में किसी को स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कते हो सकती है। गहने या घरेलू सामान खरीद सकते हैं। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : हल्का हरा

advertisement at ghamasaana