IND vs ZIM 2nd T20: मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, ये खिलाड़ी होगा बाहर

team india

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार (25 जुलाई) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। पहले टी20 में सात विकेट से शानदार जीत दर्ज करने के बाद श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम की नजर अब सीरीज अपने नाम करने पर होगी। फिलहाल भारत सीरीज में 1-0 से आगे है। हालांकि प्‍लेइंग 11 में परिवर्तन किया जा सकता है।

पहले मुकाबले में टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया था। महज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंदों में अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। उनकी तूफानी पारी में चार चौके और चार छक्के शामिल रहे। दूसरे मुकाबले में भी वैभव के ओपनिंग करने की पूरी संभावना है।

हालांकि पहले मैच के दौरान अभिषेक शर्मा की उंगली में चोट लगी थी और वह कुछ देर के लिए मैदान से बाहर चले गए थे। बाद में उन्होंने बल्लेबाजी की, लेकिन केवल एक रन बनाकर आउट हो गए। यदि मेडिकल टीम उन्हें पूरी तरह फिट घोषित करती है तो उनके दूसरे टी20 में खेलने की पूरी संभावना है।

गेंदबाजी विभाग में मयंक यादव और प्रिंस यादव ने नई गेंद से शानदार शुरुआत दिलाई थी। दोनों तेज गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे के शीर्ष क्रम को शुरुआती झटके दिए। वहीं रवि बिश्नोई ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 24 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

दूसरी ओर, डेब्यू करने वाले अशोक शर्मा पहले मुकाबले में कोई विकेट नहीं ले सके। उन्होंने चार ओवर में 29 रन खर्च किए। ऐसे में दूसरे टी20 के लिए भारतीय टीम प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव कर सकती है। तेज गेंदबाज यश ठाकुर को मौका मिलने की संभावना है। अगर उन्हें अंतिम एकादश में शामिल किया जाता है तो यह उनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू मुकाबला होगा। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

advertisement at ghamasaana