देहरादून। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव महंत रवींद्र पुरी ऋषिकेश के पास स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने शिवलिंग का अभिषेक भगवान आशुतोष का आशिर्वाद मांगा। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचे महंत रवींद्र पुरी का समिति के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।
सुबह अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी पौराणिक नीलकंठ महादेव मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उस पर वह खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
नीलकंठ महादेव मंदिर में आयोजित होने वाले श्रावण मास के मेले और अन्य कार्यक्रमों को किस प्रकार से भव्य रूप दिया जाए, इसके प्रयास किए जाएंगे। साथ ही सरकार से भी नीलकंठ मंदिर को भव्य रूप देने के लिए वार्ता की जाएगी। इस मौके पर महंत सुभाष पुरी, महंत किशन गिरी, पुजारी शिवानंद गिरि आदि शामिल थे।
