मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना थाना क्षेत्र के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की छात्रा शगुन सैनी (24) ने हॉस्टल के कमरे में पंखे पर बनाए फंदे पर लटककर जान दे दी। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। कमरे का गेट तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। कॉलेज प्रबंधन और पुलिस देर रात तक मामले की जांच में जुटे हैं।

हरियाणा के कैथल की रहने वाली शगुन सैनी एमबीबीएस के 2023 बैच की छात्रा थीं। इस बार वह अंतिम वर्ष के पहले सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही थीं। सोमवार रात नौ बजे गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं की उपस्थिति दर्ज करने के दौरान वारदात की जानकारी मिली। काफी देर तक छात्रा उपस्थिति के लिए नहीं पहुंची।
प्रबंधन की ओर से छात्राओं को बुलाने के लिए भेजा गया लेकिन कमरा बंद मिला। छात्राओं ने वापस आकर इसकी सूचना दी।

इसके बाद सुरक्षाकर्मी और स्टाफ के लोग मौके पर पहुंचे। कमरे के पीछे खिड़की तक पहुंचकर अंदर झांका गया तो छात्रा का शव पंखे पर बनाए गए फंदे पर लटका हुआ था। एसओ मंसूरपुर विपिन त्यागी ने पुष्टि करते हुए बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है।
सीएमएस डॉ. कीर्ति गोस्वामी ने बताया कि परिजनों को जानकारी दे दी गई है।