देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करेगा नेहरू युवा केंद्र

nehru yuva kendr

देहरादून। नेहरू युवा केंद्र की ओर से आगामी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। जिसके विजेताओं को नगद इनाम देकर पुरस्कृत किया जाएगा।

जिला युवा अधिकारी एम. टोलिया ने बताया कि ‘देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण विषय पर सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ विषय पर विकास खंड, जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली इस भाषण प्रतियोगिता का माध्यम हिंदी या अंग्रेजी होगा। इसमें जिले के 18 से 29 वर्ष तक के युवा भाग ले सकेंगे।

उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले युवा को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले युवा को राष्ट्रीय स्तर भाग लेने का मौका मिलेेगा। यह प्रतियोगिता ब्लॉक स्तर पर 20 अक्तूबर से 20 नवंबर और जिला स्तर पर 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक होगी। जिला स्तर पर प्रथम विजेता को पांच हजार, द्वितीय ​को दो हजार और तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को ए​क हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे।

advertisement at ghamasaana