भारतीय सेना के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास ‘सूर्य किरण’ में भाग लेंगे नेपाल की सेना के जवान

0 0

नैनीताल। पिथौरागढ़ जिले में नेपाल की सेना के अधिकारियों और जवानों का दल 20 सितंबर से होने वाले संयुक्त युद्धाभ्यास ’15-ऑपरेशन सूर्य किरण’ के लिए पिथौरागढ़ पहुंच गया है। यह दल सुबह बनबसा से चला था।

बनबसा से लगती भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली जवानों का बनबसा सेना छावनी की आठ जैकलाई के अधिकारियों और जवानों ने स्वागत किया। इसके बाद उन्हें करीब 9.30 बजे पिथौरागढ़ के लिए रवाना किया गया। देर शाम नेपाली जवानों का यह दल पिथौरागढ़ पहुंच गया, जहां सैन्य क्षेत्र में भारतीय सेना के अधिकारियों और जवानों ने उनका स्वागत किया।

सेना के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को नेपाल के जवान विश्राम करेंगे। युद्धाभ्यास का शुभारंभ 20 सितंबर की सुबह सेना के ले. जनरल एसएस महल करेंगे। यह युद्धाभ्यास दो सप्ताह तक चलेगा। युद्धाभ्यास में भारतीय सेना के 350 जवान हिस्सा लेंगे। नेपाली सैनिकों का नेतृत्व कर्नल विजय बस्नेत कर रहे हैं। नेपाली सेना के दल में 18 अधिकारी, 15 जेसीओ, 267 जवान शामिल हैं।

advertisement at ghamasaana