निशुल्क फिजीयोथेरेपी परामर्श शिविर में पीजीआई के डाक्टरों ने की स्वास्थ्य की जांच

physiotherapy counseling camp

देहरादून। निरंजनपुर में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान डीजेजेएस एवं स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ फिजीकल थैरेपी एसएपीटी इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को निशुल्क फिजीयोथेरेपी परामर्श कैंप आयोजित किया गया।

जिसमें पीजीआई चंडीगढ के डॉक्टरो बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों की जांच कर दवाइयां दीं। पीजीआई चंडीगढ के सुपरिटेंडेंट फिजीयोथेरेपीसट डाण् बिबेक अध्या ने जांच शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए फिजीयोथेरेपी का महत्व सबसे ज्यादा होता है।

संस्थान की देहरादून की कॉर्डिनेटर साधवी सुश्री अरुणिमा भारती ने कहा कि सेवा कार्यों के लिए सभी महानुभावों को आगे आना चाहिए। उन्होंने संस्थान के विभिन्न सामाजिक कार्यो व आध्यात्मिक ज्ञान विज्ञान और दर्शन की भूमिका से अवगत कराया। इस मौके पर एसएपीटी इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिरुद्ध उनियाल का विशेष सहयोग रहा।

advertisement at ghamasaana