देहरादून। प्रजापति सामाजिक संस्था की ओर से रविवार को सुभाषनगर स्थित ज्ञानसरोवर में भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही समाज में आ रही वििभन्न समस्याओं के समाधान पर मंथन भी किया गया। विशेषकर युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा दिए जाने और आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाशाली बच्चों को हर प्रकार से मदद देने पर जोर दिया गया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता एवं माटीकला बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति के राजधानी में समाज का एक बड़ा शिक्षण संस्थान खोलने के प्रस्ताव पर भी सहमति बनी।
इस अवसर पर अध्यक्ष रोहित आर्य, सचिव चंद्रपाल एडवोकेट, संस्थापक मेघराज आर्य, रामसिंह, सुखलाल सरोहा, कैप्टन केजे सिंह, ओपी रैंक, सुधीर आर्य, सुशील कुमार, नवीन कुमार, सुंदरलाल, पूनम आर्य, सविता, मंजू बालियान, ममता प्रजापति, रूपा प्रजापति, कृष्णा देवी, दक्ष शिवाजी, रजनी गोला आदि शामिल रहे।

