पुलिस भर्ती में लापरवही बरतने पर भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा हटाई गईं

up police recruitment
0 0

लखनऊ। यूपी पुलिस भर्ती UP Police Bharti पेपर लीक मामले में सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी ने पेपर लीक मामले में लापरवाही बरतने पर भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटा दिया है। उनकी जगह राजीव कृष्ण को भर्ती बोर्ड की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि यूपी में 60 हजार से ज्यादा सिपाही भर्ती में 48 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे, पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी।

सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में चूक और एफआईआर दर्ज कराने में लापरवाही के चलते भर्ती बोर्ड अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटाया गया है। उन्हें फिलहाल प्रतीक्षा श्रेणी में रखा गया है। परीक्षा रद्द होने के बाद से भर्ती बोर्ड की इंटर्नल असेसमेंट कमेटी रिपोर्ट नहीं दे पाई थी और न ही मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई।

डीजी विजिलेंस राजीव कृष्ण को भर्ती बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया l वहीं भर्ती परीक्षा में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आंतरिक जांच के परीक्षा नियंत्रक को हटाया था और एफआईआर भी दर्ज करवा दी थी।

advertisement at ghamasaana