प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स के अंतर्गत प्लास्टिक पैकेजिंग वाली इकाइयों को ईपीआर से राहत

Relief from EPR to plastic packaging units
  • लघु उद्योग भारती प्रतिनिधिमंडल ने प्लास्टिक पैकेजिंग आधारित इकाइयों के सामने आ रही अड़चन रखी

देहरादून। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय एवं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों के साथ मंगलवार को दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी पर्यावरण भवन में बैठक हुई। लघु उद्योग भारती प्रतिनिधिमंडल ने प्लास्टिक पैकेजिंग आधारित इकाइयों के सामने आ रही अड़चन रखी।

लघु उद्योग भारती के उत्तराखंड प्रदेश महामंत्री विजय सिंह तोमर ने बताया कि उद्यमियों की समस्याएं सुनने के बाद केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने सुझाव भी सुने। विजय सिंह तोमर ने बताया कि केंद्रीय अधिकारियों ने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स के अंतर्गत प्लास्टिक पैकेजिंग वाली इकाइयों को ईपीआर से राहत दे दी।

तोमर ने बताया कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया से बाहर होने से उद्यमियों को उत्पाद मिलने में आने में आने वाली बाधा भी समाप्त हो गई है। तोमर ने बताया कि जो इकाइयां पैकेजिंग वेस्ट प्लास्टिक को रिसाइकिल नहीं करती हैं उनके पंजीकरण के लिए भी अलग से नया विकल्प जोड़ा जाएगा।

प्रदेश महामंत्री ने बताया कि ईपीआर सर्टिफिकेशन को टैक्स दायरे में लाकर भविष्य की विषंगतियों को रोकने पर सहमति बनी। अधिकारियों ने कहा कि प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स के अनुपालन के संबंध में किसी भी परेशानी एवं स्पष्टीकरण के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हेल्पलाइन जारी करेगा। बैठक में लघु उद्योग भारती के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नागपाल और उत्तराखंड से वरुण मित्तल, मुकेश अग्रवाल समेत कई उद्यमी मौजूद रहे।

advertisement at ghamasaana