लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल की मांग पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बुलाई उच्च अधिकारियों की बैठक, जल्द निकाला जाएगा समाधान
देहरादून। लघु उद्योग भारती के प्रांतीय महामंत्री विजय सिंह तोमर के अनुरोध पर लघु उद्योग भारती का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद के नेतृत्व में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से मिला। राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड आ रही सभी समस्याओं की जानकारी दी। एक्सटेंडिड प्रोडयूसर्स रेसपानबिल्टी (ईपीआर) को लेकर उपजे संकट के समाधान के लिए कदम उठाए जाने की मांग की।
जिस पर मंत्री ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ( सीपीसीबी) के सभी उच्च अधिकारियों को तुरंत बुलाकर और संबंधित जटिलताओं पर उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में अधिकारियों ने समस्याओं का जल्द ही समाधान निकालने के लिए अपनी सहमति दी। तय किया गया कि इस मामले का देशभर के लिए एक अलग से नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। जिसमें पैकेजिंग के रूप में जो इकाइयां प्लास्टिक या पॉलीथिन का प्रयोग कर रही हैं। उन्हे ईपीआर रजिस्ट्रेशन से मुक्त रखा जाएगा।
अब सिर्फ उत्पादक ही इसका हिस्सा बनेंगे। जिससे राज्य में ही नहीं बल्कि संपूर्ण देश में बहुत बड़ी संख्या में उद्योगों को राहत मिल जाएगी। इस विषय पर कुछ ही दिनों में इसकी परिभाषा पर स्पष्टीकरण भेजने की बात कही है। प्रनिधिमण्डल में प्रदेश कोष्याध्यक्ष राजीव गोयल, प्रदेश संयुक्त मंत्री प्रदीप खंडूड़ी, देहरादून ग्रामीण जिला अध्यक्ष वीके चौहान सहित कई राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल रहे।

