तो ऐसे हुई थी शेफाली जरीवाला की मौत, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

shefali

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत में 27 जून की रात एक दुखद खबर ने सभी को चौंका दिया। मशहूर मॉडल और डांसर शेफाली जरीवाला, जिन्हें 2000 के दशक में सुपरहिट गाने कांटा लगा से पहचान मिली थी, अब इस दुनिया में नहीं रहीं। शुक्रवार की रात उनका निधन हो गया, जिसके बाद पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। इस मामले में पुलिस ने बहुत ही अहम खुलासा किया है।

शेफाली को शुक्रवार देर रात मुंबई के बेलेव्यू अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अंबोली पुलिस और फोरेंसिक टीम ने उनके घर पहुंचकर जांच की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में कार्डियक अरेस्ट की आशंका जताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, शेफाली जरीवाला की मौत अस्पताल में भर्ती होने से पहले ही हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को उन्होंने सत्यनारायण पूजा का व्रत रखा था और पूजा के बाद फ्रिज में रखा खाना खाया, जिसके बाद वह बेहोश हो गईं। पराग त्यागी, जो उनके पति हैं, ने भी बयान में यही बताया।

फोरेंसिक टीम को उनके घर से स्किन ग्लो और एंटी-एजिंग सप्लीमेंट्स के कुछ डिब्बे भी मिले हैं, जिनमें ग्लूटाथियोन और विटामिन की गोलियां थीं। हालांकि, पुलिस ने परिवार और पति के बयान दर्ज करने के बाद साफ किया है कि किसी भी तरह की साजिश या गड़बड़ी के कोई सबूत नहीं मिले हैं।

फिलहाल पुलिस ने “अचानक मौत” का केस दर्ज कर लिया है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। शेफाली जरीवाला की अचानक हुई मौत से फैन्स सदमे में हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला लगातार जारी है।

advertisement at ghamasaana