प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आज बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावित लोगों के हालात का जायजा लिया

1 0

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रभारी श्री दीपक बाबरिया ने आज दिल्ली में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों जिनमें पूर्वी दिल्ली में यमुना समीप मयूर विहार फेस वन मेट्रो स्टेशन और दक्षिण दिल्ली के जैतपुर गांव विश्वकर्मा कॉलोनी, बदरपुर बार्डर का दौरा कर पीड़ित लोगों से बातचीत कर वहां का जायजा लिया। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने के पश्चात यह पाया कि राहत शिविरों व अन्य जगह पर रह रहे लोगों को दिल्ली सरकार किसी भी तरह की सुविधाएं देने में पूरी नाकाम साबित हुई है।

बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों को दौरा करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार और अ0भा0क0कमेटी के दिल्ली प्रभारी श्री दीपक बाबारिया के अलावा पूर्व सांसद श्री रमेश कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली, पूर्व मंत्री डा0 नरेन्द्र नाथ, कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन व पूर्व विधायक श्री अनिल भारद्वाज, पूर्व विधायक श्री विजय लोचव, आसिफ मौहम्मद खान, जिला अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश कुमार और विष्णु अग्रवाल, पूर्व निगम पार्षद विद्या देवी, प्रदेश प्रवक्ता डा0 नरेश कुमार, कम्युनिकेशन विभाग के वाईस चेयरमैन अनुज आत्रेय, डा0 हरीदत शर्मा, सोशल मीडिया चेयरमैन हिदायतुल्लाह, साउथ इंडियन सेल चेयरमैन राजीव जोसेफ, सहित ब्लाक अध्यक्ष, कांग्रेस कार्यकर्ता व क्षेत्रीय निवासी भी शामिल थे।

चौ. अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में लगे राहत शिविरों में प्रभावित लोगों को शुरुआत से ही दो वक्त का खाना, पानी और सुबह की चाय उपलब्ध करा रही है। इसके अलावा जरुरतमंद लोगों को सूखा राशन, दवाईयां व अन्य जरुरी सामान भी उपलब्ध करा रही है। आज प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के दौरान लोगों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में जरुरतमंद लोगों को पका हुआ खाना वितरित किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली कांग्रेस गरीबों को राशन वितरण करने का काम तब तक जारी रखेगी जब तक कि ये लोग अपने घरों में नही चले जाते।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि बाढ़ प्रभावितों को सरकार से मुआवजा दिलवाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सर्वें करके प्रभावित लोगों से एक फार्म भरवा रहे है जिसमें उनकी पूरी जानकारी, परिवार में सदस्यों की संख्या व उनके हुए नुकसान का ब्यौरा लिखा जायेगा। उन्होंने बताया कि अधिकतर बाढ़ पीड़ितों का ब्यौरा एकत्रित करके उन्हें दिल्ली सरकार द्वारा तय उपयुक्त मुआवजा दिलाने के लिए दिल्ली कांग्रेस दिल्ली के मुख्यमंत्री व संबधित विभाग को भेजेगी, ताकि यह गरीब लोग अपनी जीवन चर्या की पुनः शुरुआत कर सकें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता बाढ़ समीप क्षेत्रों में दुकानदारों, गोदाम, फेक्ट्री और वर्कशॉप मालिकों से भी उनके हुए नुकसान की जानकारी एकत्रित कर रहे है ताकि सभी दिल्ली सरकार से उन्हें उपयुक्त मुआवजा दिलाया जा सके।

अ. भा. क. कमेटी के दिल्ली प्रभारी श्री दीपक बाबारिया कि बाढ़ के शुरुआती समय 13 जुलाई से ही दिल्ली सरकार ने बाढ़ पीड़ितों को राहत देने में पूरी तरह फेल रही है, पिछले दिनों पानी कम होने के कारण लोगों को राहत मिली थी परंतु एक बार फिर यमुना में पानी बढ़ने से लोगों की परेशानियां भी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार बिना स्थिति का निरीक्षण किए बयान जारी कर रही है कि सब कुछ नियंत्रण में है जबकि वास्तविक स्थिति अभी खतरे से बाहर नही है।

उन्होंने कहा कि सरकार यमुना तटस्थ राहत शिविरों में रह रहे बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री खाना, पानी, दवाई व अन्य जरुरी वस्तुएं पहुॅचाने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टीम शुरुआत से ही प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने में जुटी है और जब तक लोग अपने घरों में वापस नही पहुॅच जाते हमारे कार्यकर्ता प्रभावितों की सहायता के लिए राहत कार्यों में जुटे रहेंगे।

advertisement at ghamasaana