घाट क्षेत्र में जंगल में घास लेने गई महिला को भालू ने मार डाला

women killed

देहरादून। गोपेश्वर जिले के घाट विकास खंड के गांवों में भालू की दहशत बनी हुई है। जंगल में घास लेने गई मोख मल्ला गांव की एक वृद्घ महिला पर भालू ने हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई है।

भालू की डर से महिलाएं खेतों में जाने से भी कतरा रही हैं। ग्रामीण शाम होते ही अपने घरों में दुबक रहे हैं। मोख मल्ला गांव की आशा देवी (62) पत्नी हीरामणि तिवारी जंगल में हरी घास लेने गई थी, वहां घात लगाकर बैठे भालू ने अचानक उस पर हमला कर दिया। हमले में बुरी तरह घायल महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जब देर शाम तक महिला घर नहीं लौटी तो ग्रामीण उसकी खोज में जंगल गए। उन्हें जंगल में महिला का शव पड़ा दिखाई दिया।

ग्रामीणों को घटनास्थल के इर्द-गिर्द भालू भी दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना राजस्व पुलिस और वन विभाग को दी। जिस पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर भेजा। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मोख-कुंडी के क्षेत्र पंचायत सदस्य सोबन सिंह नेगी ने बताया कि क्षेत्र में भालू की दहशत बनी हुई है।

ग्रामीण आम रास्तों में भी झुंड बनाकर चल रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में वन कर्मियों की गश्त बढ़ाने और ‌पिंजरा लगाकर आदमखोर भालू को पकड़ने की मांग उठाई है। बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ आशुतोष सिंह का कहना है कि प्रभावित क्षेत्र में वन अधिकारियों की टीम भेजी जाएगी। प्रभावित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।

advertisement at ghamasaana