यह है आम का बाप, तीन लाख रुपये किलो बिकता है, दो पेड़ ही आपको मालामाल कर देगा

saharanpur news
0 0

सहारनपुर। आम खाना किसे नहीं पसंद है। बाजार में इस समय आम भरे पड़े हैं। वैसे तो हर आदमी की पहली पसंद दशहरी आम ही होता है क्योंकि यह अपने अनोखे स्वाद के लिए मशहूर है। शायद इसीलिए इसे फलों का राजा कहा जाता है। इसके अलावा बाजार में और भी कई वेरायटी के आम हैं। यहां हम आपको एक ऐसे आम के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।

आप इस आम की खासियत का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि यह बाजार में करीब तीन लाख रुपये बिकता है। कुछ लोग इसकी रखवाली के लिए चौकीदार तो कुछ इसे सीसीटीवी कैमरे की नजर में रखते हैं और हो भी क्यों न यह इतना महंगा जो है। तो आइए हम आपको इस आम की खासियत बताते हैं और यह इतना महंगा क्यों है इस बारे में भी जानकारी देंगे।

उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले के बलियाखेड़ी निवासी किसान संदीप चौधरी ने इस आम के दो पेड़ लगाए हैं। वह बताते हैं इसका पेड़ वह कोलकाता से लेकर आए हैं। इसके एक पेड़ की कीमत उन्होंने करीब साढ़े हजार रुपये चुकाई है। वह बताते हैं कि पेड़ लगाने के करीब आठ से नौ महीने में ही इसमें तीन आम आ गए हैं। उन्होंने जब इस आम को सोशल मीडिया पर डाला तो सूरत के एक व्यापारी ने इसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये लगा दी।

हालांकि संदीप कहते हैं कि इसमें पहली बार फल आए हैं तो इन तीनों फलों में से एक राष्ट्पति, एक प्रधानमंत्री और एक मुख्यमंत्री को देना चाहते हैं हैं। इन फलों की निगरानी के लिए उन्होंने बाकायदा सीसीटीवी कैमरे लगाए हैैं। वह बताते हैं कि यह बाजार में उपलब्ध नहीं है। इसे निलामी के जरिये ही बेचा जाता है।

इस आम का नाम है मियाजाकी Miyazaki Mango। यह जापानी आम है। इस आम का जापानी नाम टाइयो नो टमैंगो है, इसका मतलब सूर्य का अंडा है। संदीप चौधरी की मानें तो यह आम खाने में बेहद मीठा होता है, साथ ही इसे खाने से कैंसर की बीमारी में काफी राहत मिलती है। अगर पेड़ की ऊंचाई की बात करें तो इस आम के पेड़ की ऊंचाई केवल ढाई से तीन फीट है। वहीं, एक आम का वजन 300 से 350 ग्राम तक होगा। अगस्त में ये आम पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। संदीप ने बताया कि उनके पास इस आम को खरीदने के लिए कई लोगों के फोन भी आए है। लोगों ने इस आम को खरीदने की इच्छा जाहिर की है।

क्या है इसकी खासियत
मियाजाकी आम सबसे बड़ी खासियत यह है कि बाकी आमों की तुलना में काफी मीठा होता है। इसमें 15 फीसदी ज्यादा शुगर कॉन्टेंट होता है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट, बीटा.कैरोटीन और फोलिक एसिड पाया जाता है। इस वजह से ये आम उन लोगों के लिए फायदेमंद का माना जाता है जिनकी आंख की रोशनी कम होती है। इसके अलावा इसे कैंसर में भी काफी लाभदायक माना जाता है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। अपने इन्हीं सब गुणों के कारण यह आम इतना महंगा होता है।

advertisement at ghamasaana