बिना डरे हथिनी का दूध पीने की कोशिश कर रही तीन साल की बच्ची, वीडियो वायरल

1 0

नई दिल्ली। इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो असम के गोलाघाट जिले का है। जहां हर्षिता बोरा नाम की 3 साल की मासूम बच्ची आंगन में हाथिनी के साथ खेल रही है और उसका दूध पीने की कोशिश कर रही है।

खेलते-खेलते कभी हर्षिता हाथिनी को दुलारती है। कभी उसके आगे पीछे घूमती है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि उसकी सूंड को गले लगाकर और चूम रही है। हाथिनी भी अपनी सूंड के साथ बच्ची को घूमा रही है।

हाथिनी के साथी बच्ची का यह वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कई अच्छे कमेंट्स किए हैं। मासूम हर्षिता इस हाथिनी को प्यार से बीनू बुलाती है। वह केला खाना पसंद करती है। निःस्वार्थ मां-बच्चे की प्रेम जैसी अद्भुत बॉन्डिंग क्या है। इंसानों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। बताते चलें कि को गोलाघाट जिला हाथियों के लिए प्रसिद्ध है।

advertisement at ghamasaana