टोक्यो ओलम्पिक : सानिया मिर्जा और अंकिता की जोड़ी भी नहीं कर पाई कमाल

2 0

नई दिल्ली। भारत की सानिया मिर्जा और अंकिता रैना की जोड़ी को महिला युगल स्पर्धा में हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ भारत की युगल स्पर्धा में चुनौती समाप्त हो गई। इसके अलावा आज भारत के लिए दूसरा दिन बेहद खास है।

छह बार की विश्व चैंपियन मैरी कॉम और तैराकी में साजन प्रकाश भारत की चुनौती पेश करेंगे। टोक्यो ओलंपिक के पहले दिन मीराबाई चानू ने भारोत्तोलन में बेहतरीन शुरुआत करते हुए रजत पदक जीता था। 

टोक्यो ओलंपिक में सानिया मिर्जा और अंकिता की जोड़ी को महिला युगल स्पर्धा में हार का सामना करना पड़ा। पहला सेट जीतने वाली भारतीय जोड़ी को लिडमयला और नादिया किचनोक की जोड़ी ने दूसरे सेट में 6-7 और तीसरे सेट में 8-10 से हार का सामना करना पड़ा। 

टेनिस की महिला युगल स्पर्धा में सानिया मिर्जा और अंकिता रैना की जोड़ी को दूसरे सेट में हार का सामना करना पड़ा। दूसरे सेट में लिडमयला और नादिया किचनोक की जोड़ी ने 7-6 से जीत दर्ज की। 

पहला सेट हारने के बाद सानिया मिर्जा और अंकिता रैना की जोड़ी को लिडमयला और नादिया किचनोक की जोड़ी दूसरे सेट में कड़ी टक्कर दे रही है। एक समय दूसरा सेट 2-2 की बराबरी पर था। लेकिन भारतीय जोड़ी ने अपने अनुभव को झोंकते हुए दूसरे सेट में अब बढ़त बना ली है। 

बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में महिला युगल में सानिया मिर्जा और अंकिता रैना की जोड़ी खेल रही है। इन दोनों का मुकाबला यूक्रेन की लिडमयला और नादिया किचनोक से हो रहा है। भारतीय जोड़ी ने पहले सेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6-0 से जीत लिया। 

advertisement at ghamasaana