ट्वीटर और व्हाट्सएप ने किया बड़ा बदलाव, जोड़े कई शानदार फीचर, जानकर खुश हो जाएंगे आप

twitter and whatsapp
1 0

ट्वीटर Twitter और व्हाट्सएप WhatsApp हर समय अपने यूजर्स को कुछ न कुछ नया देते रहते है। जिससे लोगों को काम के फीचर्स मिल जाते हैं और उनकी दिलचस्पी बनी रहती है। इस समय पूरी दुनिया में ट्वीटर और व्हाट्सएप के करोड़ों यूजर्स हैं। जिन्हें बनाए रखने के लिए दोनों कुछ न कुछ एड करते रहते हैं। अभी कुछ दिन पहले दोनों ने बड़े काम के बदलाव किए हैं। जिसे देखकर यूजर्स का दिल खुश हो जाएगा। ये निश्चित रूप से ये कमाल का फीचर हो जो आपके बहुत ही काम की चीज है।

दरअसल ये फीचर ट्वीटर और व्हाट्सएप ने शुरू तो पहले ही कर दिया था, लेकिन ये ट्रायल बेस पर था और कुछ ही मोबाइल फोन पर उपलब्ध था, लेकिन एक सितंबर से यह सबके लिए शुरू कर दिया गया है। अगर आपके फोन में यह फीचर अभी तक नहीं आया है तो आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है और यह अपने आप आ जाएगा, या फिर इसे आप अपडेट करके भी पा सकते हैं। अब चलिए आपको बताते हैं कि दोनों क्या फीचर एड किए हैं।

ट्विटर ने यूजर्स के लिए नयी सुविधा शुरू की है। ट्वीट भेजने के 30 मिनट के बाद तक आप उसे एडिट कर सकते हैं। एडिट किया हुआ ट्वीट अलग निशान के साथ दिखाई देगा। ट्वीट की एडिट हिस्ट्री भी इसमें दिखाई देगी। जिससे आप यह भी जान सकेंगे कि आपने क्या एडिट किया है। इसके अलावा आप पुराना ट्वीट हिस्ट्री में देख सकेंगे।

वही व्हाट्सअप ने भी नया बड़ा बदलाव किया है। अब ग्रुप एडमिन किसी भी ग्रुप मेम्बर की डाली गई कोई भी पोस्ट, फ़ोटो या वीडियो को कभी भी डिलीट कर सकेंगे। ये सुविधाए एक सितंबर से सभी के लिए शुरू कर दी गई हैं। ये अपडेट स्मार्ट फोन के सभी वर्जन पर उपलब्ध हो गए है।

advertisement at ghamasaana