देहरादून। क्रिकेटर नीलम भारद्वाज की नाबाद 79 रनों की मदद से उत्तराखंड की अंडर-19 महिला टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। जयपुर में खेले गए क्वार्टर फाइनल में उत्तराखंड की बेटियों ने पंजाब की टीम को पांच विकेट से हराया।

उत्तराखंड की जीत में नीलम के अलावा कुमाऊं की दो और बेटियां चमकीं। मिनाक्षी ने जहां दो विकेट लिए, वहीं बिंदुखत्ता की लक्ष्मी ने 21 रनों की नाबाद पारी खेली। 16 अक्तूबर को आंध्रप्रदेश की बेटियों के साथ सेमीफाइनल जयपुर की आरसीए मैदान पर पंजाब की कप्तान करिश्मा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया लेकिन खुद ही पहली गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गईं।

ओवर की अगली गेंद पर मीनाक्षी ने नई बैटर श्रुति को भी एलबीडब्लू आउट कर दिया। हालांकि मीनाक्षी हैट्रिक नहीं ले सकीं। एशमिन कौर और खुशी ने संभलकर खेलते हुए टीम का स्कोर 38 के पार पहुंचाया तभी साक्षी के सटीक थ्रो पर ऐशमिन रनआउट हो गईं। दूसरे छोर से साक्षी ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए। पंजाब की पूरी टीम 127 रन ढेर हो गई।

128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की टीम की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही और सगुन शून्य पर रनआउट हो गई। राघवी और ज्योति भी जल्द ही पवेलियन लौट गईं। एक छोर पर टिकी रामनगर की नीलम ने नाबाद 79 रन और बिंदुखत्ता की लक्ष्मी ने 25 रन बनाकर टीम को पांच विकेट से जीत दिला दी। नीलम ने अपनी पारी में 11 चौके मारे।