उत्तराखंड का पहला डिजिटल आंगनबाड़ी केंद्र देहरादून में शुरू

Uttarakhand first digital Anganwadi

देहरादून। प्रदेश का पहला डिजिटल आंगनबाड़ी केंद्र देहरादून जिले में शुरू हो गया है। इसके अलावा सरकार की राज्य में 20 हजार से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों को भी डिजिटल किए जाने की तैयारी है।

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में झाझरा में राज्य की पहली डिजिटल आंगनबाड़ी का शुभारंभ करते हुए यह बात कही। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि डिजिटल आंगनबाड़ी केंद्र में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के साथ ही इसे वर्चुअल माध्यम से भी जोड़ने की पूरी व्यवस्था है।

नेटवर्क संबंधी दिक्कत होने पर सेटेलाइट के माध्यम से भी इसे संचालित किया जा सकता है। इसकी खासियत यह भी है कि सभी रिकार्ड ऑनलाइन होंगे । ऑफिस में बैठे-बैठे अधिकारी आंगनबाड़ी केंद्र पर नजर रख सकेंगे। मंत्री ने कहा कि डिजिटल आंगनबाड़ी के लिए जो सॉफ्टवेयर इस्तेमाल किया जा रहा है। उसको आंगनबाड़ी वर्कर्स आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये पहला ऐसा प्रयोग है जो सफल होने जा रहा है। सचिव हरिचंद्र सेमवाल ने कहा कि इस केंद्र के कार्मिकों को मुम्बई के प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे केंद्र के बच्चों को डिजिटल दुनिया में प्रवेश कराया जा रहा हैं। विभाग के डिप्टी डायरेक्टर एसके सिंह ने कहा कि ये प्रदेश की पहली डिजीटल आंगनबाड़ी बनने जा रही है। हालांकि इसके बाद विकासनगर के केदारवाला आंगनबाड़ी केंद्र को भी डिजीटल किया जाएगा।

advertisement at ghamasaana