ग्राफिक एरा के दीक्षांत समारोह में बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल सहित 5317 को मिली डिग्री

देहरादून। दून की नामचीन यूनिवर्सिटी ग्राफिक ऐरा में दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें कुल 5317 डिग्री बांटी गई। यहां पर चार हस्तियों को डीलिट और डीएससी की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया। इनमें बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और हॉकी खिलाड़ी रूपिंदर पाल सिंह भी शामिल हैं। हालांकि, साइना नेहवाल दीक्षांत समारोह में नहीं पहुंची हैं।

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी का दसवां दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया है। मुख्य अतिथि एआईसीटीई के चेयरमैन डॉ अनिल डी. सहस्रबुद्धे हैं। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत समारोह में पहुंचे! दीक्षांत समारोह में बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और भारतीय हॉकी टीम के अनुभवी ड्रैग फ्लिकर रुपिंदर पाल सिंह को डॉक्टर ऑफ लिटरेचर की मानद उपाधि दी गई।

इनके साथ ही परमार्थ निकेतन के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती और वन विशेषज्ञ डॉ जगदम्बा प्रसाद चंद्रा को डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया है। कुलपति डॉ राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय से वर्ष 2019, 20 और 2020 में पासआउट होने वाले 5317 छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की गई हैं।

99 टॉपर्स को गोल्ड मैडल दिए गए हैं। दीक्षांत समारोह में 98 सिल्वर और 91 ब्रॉंज मैडल भी दिए गए हैं। इस अवसर पर 32 शोधकर्ताओं को इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और अन्य विषयों में शोध कार्य के लिए पीएचडी की उपाधि दी दी गई है।

advertisement at ghamasaana