बिजनौर। नवरात्रों में जहां मां की ममता हर ओर छायी हुई है, वहीं वन्य जीव भी इस ममता से अछूते नहीं है। शुक्रवार की शाम कुएं में गिरे दो गुलदार के शावक कुछ ही घंटों में अपने मां के पास पहुंच गए। वन अफसरों ने जब दोनों शावकों को रेस्क्यू तो आसपास के खेतों से उनकी मां गुलदार के गुर्राने की आवाज आने लगी। इसके बाद वन अफसरों ने दोनों शावकों को उनकी मां से मिलाने का ऑपरेशन शुरू कर दिया। आवाज के नजदीक पहुंच जैसे ही पिंजरा खोला दोनों शावकों ने अपनी उस आवाज की ओर दौड़ लगा दी। वन अफसरों ने दोनों शावकों को सिंबा और सिंबी के नाम से पुकारना भी शुरू कर दिया था। इसके बाद दोनों शावक अपनी मां के साथ जंगल में आगे निकल गए।
होम / उत्तर प्रदेश / बिजनौर
बिजनौर : आखिरकार सिंबा और सिंबी को मिल ही गया मां का प्यार
बिजनौर। नवरात्रों में जहां मां की ममता हर ओर छायी हुई है, वहीं वन्य जीव भी इस ममता से अछूते नहीं है। शुक्रवार की शाम […]