मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडिस के बाद अब जुडा नोरा फतेही का भी नाम, ईडी ने किया तलब

मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडिस के बाद अब जुडा नोरा फतेही का भी नाम, ईडी ने किया तलब

नई दिल्ली। मनी लॉन्ड्रिंग केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के बाद अब नोरा फतेही के नाम को लेकर नए खुलासे हो रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में रहे सुकेश चंद्रशेखर फ्रॉड केस में अब नोरा फतेही का नाम भी जुड़ गया है।

इस ममले में ईडी ने नोरा फतेही को भी बुलाया और 8 घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान ईडी को पता चला कि नोरा फतेही पहले से ही सुकेश चंद्रशेखर की वाइफ को जानती थीं, उन्होंने नोरा को इवेंट में शामिल भी किया था।

अब ईडी ने नया दावा करते हुए कहा कि उस इवेंट में जब नोरा फतेही पहुंचीं तो सुकेश चंद्रशेखर ने उन्हें महंगे गिफ्ट दिए थे, जिसकी कीमत करोड़ों में थी। बता दें कि इस मामले में जैकलीन फर्नांडिस भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

उधर, ईडी के इस दावे के बाद अब एक्ट्रेस नोरा फतेही की तरफ से भी जवाब सामने आया है। नोरा के प्रवक्ता ने कहा कि एक्ट्रेस किसी भी मनी लॉन्ड्रिंग गतिविधि का हिस्सा नहीं रही हैं।

advertisement at ghamasaana