नई दिल्ली। द कश्मीर फाइल की आंधी में सुपर स्टार अक्षय कुमार की बच्चन पांडेय भी उड़ गई। बच्चन पांडे ने शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन किया था। बच्चन पांडे ने पहले दिन 13ण्25 करोड़ का कलेक्शन किया था। हालांकि मेकर्स को उम्मीद थी कि फिल्म होली वाले दिन 15 करोड़ रुपये का कलेक्शन करेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। फिल्म वीकेंड की शुरुआत यानी शनिवार को उछाल लगाने में नाकाम रही। कुल मिलाकर फिल्म ने दो दिनों में बड़ी मुश्किलों से 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
बच्चन पांडे ने दो दिनों में कुल 25.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने अपने नौवें दिन 26.5 करोड़ रुपये की कमाई कर रिकॉर्ड बना दिया है।
फिल्म ने शुक्रवार को सबसे ज्यादा कमाई कथित तौर पर मुंबई और गुजरात से की थी। हालांकि शनिवार को जहां यूपी, बिहार और दिल्ली जैसे कुछ केंद्रों में फिल्म ने शुक्रवार से बेहतर प्रदर्शन किया, वहीं मुंबई में कारोबार में मामूली गिरावट दर्ज की गई। जबकि गुजरात कमोबेश शुक्रवार की तरह ही रहा।
कथित तौर पर फिल्म से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी। हालांकि ‘द कश्मीर फाइल्स’ के सफल संचालन ने इस फिल्म के कलेक्शन को प्रभावित कर दिया है। अब एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ रिलीज होने वाली है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘बच्चन पांडे’ बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है। बता दें कि इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने अपने वर्तमान वेतन पर 20 करोड़ रुपये की छूट दी है। वहीं कृति सेनन ने 4 करोड़, अरशद वारसी ने 2.5 करोड़ और जैकलीन ने 2 करोड़ रुपये लिए हैं।
