फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट ने जब से अपनी प्रेग्रेंसी की खबरों को जाहिर की है, तब से हर कोई आलिया के ही बारे में बात कर रहा है, यहां तक कि गूगल पर आलिया का नाम टाइप करते ही उनसे जुड़ी तमाम खबरें सामने आ जाती हैं। इससे एक बात साफ है कि आलिया की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है।
प्रेग्रेंसी पीरियड एंजॉय कर रहीं आलिया भी अपने फैंस को निराश नहीं होने दे रही हैं। वो लगातार सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ शेयर करके उनका दिन बना रही हैं। आइए देखते हैं कि इस बार एक्ट्रेस ने क्या नया पोस्ट किया है।
छोटी सी उम्र में सफलता की सीढ़ियां चढ़ने वाली आलिया ने इंस्टाग्राम पर पिंक कलर की ड्रेस में फोटोज पोस्ट की है। ड्रेस कितनी स्टाइलिश है इस पर बात होगी, लेकिन उससे पहले कुछ और बातें जरूरी बातें होनी चाहिये।

पिंक कलर की मिनी ड्रेस पहनकर आलिया भट्ट अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती दिखीं। ओपन हेयर, ग्लॉसी मेकअप में आलिया ने जो पोज दिए हैं। उसकी तारीफ में जितना कहो वो कम है।

फोटो शेयर करते हुए आलिया लिखती हैं कि कुछ ऐसे इस साल मैंने अपनी कॉफी पी। आलिया का ये अंदाज हर किसी को खूब भा रहा है। पिंक कलर की फ्लावर प्रिंटेड मिनी ड्रेस में आलिया गजब की खूबसूरत लग रही हैं। आलिया की फोटोज पर आये कमेंट्स बता रहे हैं कि लोग उनसे कितना प्यार करते हैं। आलिया जैसे ही कुछ पोस्ट करती हैंए फौरन कमेंट्स की लाइन लग जाती है।

