अमिताभ बच्चन के पैर की उंगली में हुआ फ्रेक्चर, फिर भी नहीं छोड़ी केबीसी की शूटिंग

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति को लेकर चर्चा में हैं। 78 वर्षीय अमिताभ बच्चन के पैर में फैक्चर हो गया है। लेकिन फिर भी उन्होंने केबीसी की शूटिंग नहीं छोड़ी है। अमिताभ बच्चन ने अपने फैक्चर पैर की तस्वीर अपने ब्लॉग पर शेयर की है। बिग बी के पैर की अंगुली में फ्रैक्चर है। लेकिन फिर भी अमिताभ बच्चन ने केबीसी की स्पेशल शूटिंग पूरी की है।

अमिताभ बच्चन ने आने वाले नवरात्री को लेकर अपने आउटफिट में भी बदलाव किए हैं। आगामी नवरात्रि उत्सव के अनुसार अमिताभ बच्चन ने नेहरू जैकेट के साथ सफेद कुर्ता पायजामा पहना है। इसके साथ ही अपने पैरों के फैक्चर को ध्यान में रखते अमिताभ बच्चन ने ऐसे फुटवियर का चुनाव किया है, जो उनके आउटफिट के साथ मैच हो और उनके पैरों के लिए भी आरामदायक हो।

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में फ्रैक्चर पैर की तस्वीर साझा की है। इसे शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने अपने पैर के घाव के बारे में भी लोगों को बताया है। अमिताभ ने लिखा है, ”.. टूटे पैर की अंगुली, दर्द में काफी है, पर मैं इसपर प्लास्टर नहीं लगाऊंगा। क्योंकि अभी तक इसके लिए कोई खोजी हुई विधि नहीं है। इसलिए मैंने एक नरम कुशल काम किया है, जिसे आम भाषा में ‘बडी टैपिंग’ कहा जाता है। ऐसा इसलिए दोस्त, क्योंकि टूटी हुई उंगली को सहानुभूति दी जाती है।”

advertisement at ghamasaana